24/04/2026
Kumar Saket
बैटरी खत्म हो गई या फिर रिमोट खो गया तो ऐसी स्थिति में कई लोग परेशान हो जाते हैं. लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. हर स्प्लिट AC में एक छोटा-सा छिपा हुआ बटन होता है, जिससे आप आसानी से AC चालू कर सकते हैं.
आजकल ज्यादातर घरों और ऑफिस में स्प्लिट AC का इस्तेमाल होता है. इस तरह के AC में आमतौर पर बाहर से कोई बटन दिखाई नहीं देता, इसलिए लोग सोचते हैं कि इसे सिर्फ रिमोट से ही चलाया जा सकता है. लेकिन असल में हर स्प्लिट AC में एक खास फीचर होता है, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता होता है.
छिपा होता है बटन
दरअसल, स्प्लिट AC के इनडोर यूनिट के अंदर एक छोटा सा “हिडन बटन” यानी छिपा हुआ बटन होता है. इसे इमरजेंसी बटन भी कहा जाता है. जब रिमोट काम न करे, तब इसी बटन की मदद से AC को चालू किया जा सकता है.
हिडन बटन
इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत आसान है. सबसे पहले AC के इनडोर यूनिट का फ्रंट कवर धीरे से खोलें. यह वही हिस्सा होता है जहां से हवा बाहर आती है. कवर खोलने के बाद आपको अंदर की तरफ एक छोटा बटन दिखाई देगा, जो आमतौर पर साइड में लगा होता है। यही इमरजेंसी रन बटन होता है.
इमरजेंसी रन बटन
अब इस बटन को एक बार दबाने पर AC चालू हो जाएगा. दोबारा दबाने पर यह बंद भी किया जा सकता है. हालांकि, इस तरीके में आप तापमान या मोड जैसी सेटिंग्स को बदल नहीं पाएंगे, क्योंकि वो सुविधा सिर्फ रिमोट से ही मिलती है.
क्या करें?
ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह फीचर सिर्फ इमरजेंसी के लिए होता है. बार-बार इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपको AC की पूरी सुविधा नहीं मिलती. बेहतर यही है कि जल्द से जल्द नया रिमोट ले लिया जाए या पुराना ठीक करवा लिया जाए. कुल मिलाकर, अगर कभी रिमोट उपलब्ध न हो तो घबराने की जरूरत नहीं है.
सतर्क रहें