गर्मियों में कार में रखें ये 5 एक्सेसरीज, सफर बनेगी आरामदायक

25/04/2026

Kumar Saket

भारत में गर्मियों के मौसम में तापमान तेजी से बढ़ता है, जिससे कार का केबिन कुछ ही मिनटों में बेहद गर्म हो जाता है. ऐसी स्थिति में ड्राइव करना न सिर्फ असहज होता है, बल्कि थकान और हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है. कुछ आसान और किफायती कार एक्सेसरीज की मदद से आप इस समस्या से काफी हद तक राहत पा सकते हैं.

5 एक्सेसरीज

कार के अंदर गर्मी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह सीधी धूप होती है. सन शेड्स विंडशील्ड और साइड विंडो से आने वाली धूप को रोकते हैं, जिससे केबिन का तापमान कम रहता है. साथ ही, ये आपकी कार के इंटीरियर को भी सुरक्षित रखते हैं.

सन शेड्स

तेज धूप में कार से बाहर निकलते समय छाता बेहद उपयोगी होता है. यह आपको सूरज की सीधी किरणों से बचाता है और हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है. कई नई कारों में अब छाता रखने के लिए खास स्लॉट भी दिए जा रहे हैं.

छाता

लेदर सीट्स गर्मियों में जल्दी गर्म हो जाती हैं, जिससे बैठना असहज हो सकता है. ब्रीदेबल कुशन हवा के बेहतर प्रवाह में मदद करते हैं और पसीने को कम करते हैं, जिससे लंबी ड्राइव भी आरामदायक बनती है.

ब्रीदेबल कुशन

अगर आपकी कार में वेंटिलेटेड सीट्स नहीं हैं, तो आफ्टरमार्केट वेंटिलेशन किट एक अच्छा विकल्प है. ये आसानी से इंस्टॉल हो जाते हैं और सीट को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

वेंटिलेशन किट

पुरानी कारों या कमजोर AC वाली गाड़ियों के लिए कूलिंग फैन काफी फायदेमंद होता है. यह केबिन में हवा का सर्कुलेशन बढ़ाता है और गर्मी को कम करता है. इसे कार के पावर सॉकेट से आसानी से चलाया जा सकता है.

कूलिंग फैन