13/02/2026
Kumar Saket
भारत में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है. खूबसूरती की बात करें तो भारत में एक से एक आधुनिक डिजाइन, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत की झलक एयरपोर्ट पर दिखाई देती है. ये एयरपोर्ट ही अपने आप में पर्यटन का मुख्य आकर्षण हैं. आइए जानते हैं देश के सबसे सुंदर एयरपोर्ट्स के बारे में.
देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट आधुनिकता और भव्यता का शानदार उदाहरण है. टर्मिनल 3 की खूबसूरत बनावट, प्रीमियम लाउंज और कला कृतियां इसे राजधानी का आकर्षक प्रवेश द्वार बनाती हैं.
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली
टर्मिनल 2 अपनी अनूठी संरचना के लिए विश्वभर में चर्चित है. ‘जया हे’ कला प्रदर्शनी में हजारों कलाकृतियां सजी हैं, जो यात्रियों को भारतीय विरासत से रूबरू कराती हैं.
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई
हिमालय की ऊंचाइयों पर स्थित यह एयरपोर्ट रोमांचक लैंडिंग के लिए प्रसिद्ध है. बर्फीली चोटियों से घिरा दृश्य लद्दाख की प्राकृतिक भव्यता का सजीव अनुभव देता है.
कुशोक बकुला रिंपोछे एयरपोर्ट, लेह
अरब सागर के करीब बसा यह हवाई अड्डा समुद्री माहौल का अहसास कराता है. आसपास के समुद्र तट और हरियाली इसे छुट्टियों की बेहतरीन शुरुआत बनाते हैं.
गोवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डाबोलिम
अंडमान-निकोबार की सेवा देने वाला यह एयरपोर्ट नीले समुद्र और घने पेड़ों के बीच स्थित है. रनवे से दिखने वाला नजारा द्वीपीय रोमांच की झलक देता है.
वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पोर्ट ब्लेयर