भारत की 5 महिलाएं जिन्होंने दुनिया में रचा इतिहास

8/03/2026

Kumar Saket

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम उन भारतीय महिलाओं को सलाम करते हैं जिन्होंने खेल, राजनीति, विज्ञान और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में इतिहास रचा. इनकी मेहनत और उपलब्धियां लाखों लड़कियों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देती हैं. आइए जानते हैं भारत की 5 सफल महिलाओं के बारे में जिन्होंने दुनिया में देश का नाम रोशन किया.

International Women’s Day

भारत की पहली और अब तक की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की राजनीति में मजबूत नेतृत्व का उदाहरण पेश किया. उन्होंने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व किया और कई ऐतिहासिक फैसले लिए. उनकी दृढ़ता और फैसलों ने उन्हें भारत की सबसे प्रभावशाली महिला नेताओं में शामिल कर दिया.

इंदिरा गांधी – राजनीति की आयरन लेडी

कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं. 1997 में उन्होंने नासा के स्पेस शटल मिशन में भाग लेकर इतिहास रचा. उनकी उपलब्धि ने विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में लाखों भारतीय लड़कियों को प्रेरित किया.

कल्पना चावला – अंतरिक्ष में भारत की पहचान

पीवी सिंधु भारत की सबसे सफल बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने ओलंपिक सहित कई अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया. उनकी मेहनत और लगातार प्रदर्शन ने भारत को बैडमिंटन की दुनिया में मजबूत पहचान दिलाई.

पीवी सिंधु – बैडमिंटन की विश्व चैंपियन

एम.सी. मैरी कॉम छह बार की विश्व चैंपियन बॉक्सर हैं और ओलंपिक में भी भारत के लिए पदक जीत चुकी हैं. मणिपुर की यह खिलाड़ी “मैग्निफिसेंट मैरी” के नाम से जानी जाती हैं और महिला खेलों की सबसे बड़ी प्रेरणाओं में से एक हैं.

मैरी कॉम – बॉक्सिंग की सुपर चैंपियन

सुधा मूर्ति लेखिका, शिक्षाविद और समाजसेवी हैं. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई सामाजिक कार्य किए हैं. उनका जीवन यह सिखाता है कि सफलता के साथ समाज को लौटाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

सुधा मूर्ति – समाज सेवा और शिक्षा की मिसाल