25/03/2026
Satish Vishwakarma
कमर्शियल प्रॉपर्टी को रेजिडेंशियल रियल एस्टेट से बेहतर इनकम सोर्स माना जाता है. भारत में इससे 6 से 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है, जबकि हाउसिंग में यह सिर्फ 2 से 4 फीसदी होता है. यही वजह है कि बड़े निवेशक अब ऑफिस, रिटेल और वेयरहाउस की ओर बढ़ रहे हैं.
कमर्शियल प्रॉपर्टी में आपका किरायेदार ही आपकी आय का मुख्य सोर्स होता है. अगर कोई मजबूत कंपनी लॉन्ग टर्म लीज पर है, तो सालों तक स्टेबल इनकम मिल सकती है.
किराएदार ही आपकी कमाई है
कमर्शियल लीज आमतौर पर 5 से 15 साल तक होती है. यह सुरक्षित लगती है, लेकिन अगर tenant चला जाए, तो नया किरायेदार ढूंढना मुश्किल और समय लेने वाला हो सकता है.
लंबी लीज, लेकिन रिस्क भी
कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदना रेजिडेंशियल के मुकाबले महंगा होता है. इसके अलावा जीएसटी, मेंटेनेंस , ब्रोकरेज और प्रॉपर्टी टैक्स जैसे खर्च भी ज्यादा होते हैं.
एंट्री कॉस्ट होती है ज्यादा
अगर कमर्शियल स्पेस खाली रह जाए, तो इनकम तुरंत जिरो हो सकती है. इसके बावजूद लोन ईएमआई और मेंटेंनेंस खर्च जारी रहते हैं, खासकर मंदी के समय यह जोखिम बढ़ जाता है.
Vacancy का खतरा बड़ा
कमर्शियल प्रॉपर्टी में लोकेशन सबसे बड़ा फैक्टर है. जहां बिजनेस एक्टिविटी, कनेक्टिविटी और डिमांड मजबूत होती है, वहां बेहतर किराएदार और स्थिर इनकम मिलती है.
लोकेशन से तय होगा रिटर्न
कमर्शियल रियल एस्टेट अर्थव्यवस्था के साथ चलती है. ग्रोथ के समय डिमांड बढ़ती है, लेकिन मंदी में वैकेंसी बढ़ सकती है और किराए पर दबाव आ सकता है.
मार्केट साइकल को समझें
अगर डायरेक्ट प्रॉपर्टी खरीदना मुश्किल लगे, तो REITs एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. कमर्शियल प्रॉपर्टी अच्छा इन्वेस्टमेंट है, लेकिन सही लोकेशन, टेनेंट और टाइमिंग का ध्यान रखना बहुत जरूरी है.
REITs और आखिरी सलाह