क्रेडिट स्कोर लो ? जानें क्यों बढ़ जाता है आपका ब्याज 

10/04/2026

Satish Vishwakarma 

क्रेडिट स्कोर 700 से नीचे गिरना पहली नजर में बड़ा बदलाव नहीं लगता. लेकिन इसी पॉइंट से बैंक आपके प्रोफाइल को अलग नजर से देखना शुरू कर देते हैं.

क्रेडिट स्कोर 

700 के नीचे आते ही आप “लो-रिस्क” कैटेगरी से बाहर हो जाते हैं. इसका सीधा असर लोन और क्रेडिट कार्ड के ब्याज दर पर पड़ता है.

“लो-रिस्क”

इंटरेस्ट रेट थोड़ा बढ़ा हुआ दिखता है, लेकिन असल असर लंबी अवधि में होता है. छोटा सा प्रतिशत बढ़ना भी कुल भुगतान को काफी ज्यादा बना देता है.

इंटरेस्ट रेट

होम लोन पर इसका असर सबसे ज्यादा महसूस होता है. 750+ स्कोर वालों को बैंक ज्यादा आसानी और बेहतर रेट देते हैं.

होम लोन

क्रेडिट कार्ड पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. प्रीमियम कार्ड की जगह बेसिक कार्ड और कम लिमिट ऑफर होती है.

क्रेडिट कार्ड 

बैंक आपके व्यवहार पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं. मिस्ड पेमेंट, ज्यादा क्रेडिट उपयोग या बार-बार लोन आवेदन ज्यादा दिखाई देता है.

खास क्यों?

700 से नीचे आना खतरे की घंटी नहीं, बल्कि चेतावनी है. सही आदतों से आप कुछ महीनों में फिर से मजबूत स्कोर बना सकते हैं.

 चेतावनी