खाली प्लॉट से कमाएं मोटी रकम, ऐसे लगवाएं मोबाइल टावर

17/02/2026

VIVEK SINGH

अगर आपकी जमीन या छत खाली पड़ी है तो उसे मोबाइल कंपनी को किराये पर दिया जा सकता है. कंपनी वहां टावर लगाती है और आपको हर महीने तय किराया देती है. इसमें आपको कोई निवेश नहीं करना पड़ता.

मोबाइल टावर से कमाई

एयरटेल, बीएसएनएल, वोडाफोन आइडिया और अन्य टेलीकॉम इंफ्रा कंपनियां टावर लगवाती हैं. आवेदन हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें. किसी अनजान कॉल या एजेंट पर भरोसा न करें.

कौन सी कंपनियां लगवाती हैं टावर

घर की छत पर कम से कम 500 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए. शहर के प्लॉट के लिए लगभग 2000 वर्ग फुट और गांव में करीब 2500 वर्ग फुट जमीन जरूरी मानी जाती है. जगह खुली होनी चाहिए.

कितनी जमीन या छत जरूरी

जिस कंपनी का टावर लगवाना है उसकी वेबसाइट पर जाकर प्रॉपर्टी रजिस्टर करें. पिन कोड, जमीन का साइज और मालिकाना जानकारी भरनी होती है. कंपनी जांच के बाद आपसे संपर्क करती है. म बढ़ाते हैं.

रजिस्ट्रेशन कैसे करें

कंपनी पहले जमीन और लोकेशन की जांच करती है. सब कुछ सही मिलने पर दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट होता है. एग्रीमेंट में किराया, अवधि और अन्य शर्तें तय की जाती हैं.

एग्रीमेंट की प्रक्रिया

बिल्डिंग की मजबूती का सर्टिफिकेट, स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्टिफिकेट और नगर पालिका से एनओसी जरूरी हो सकती है. साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड और मालिकाना दस्तावेज भी देने पड़ते हैं.

जरूरी दस्तावेज

मोबाइल टावर लगाने के लिए कोई सिक्योरिटी मनी नहीं ली जाती. पूरा खर्च कंपनी उठाती है. अगर कोई पैसे मांगता है तो समझ लें कि वह धोखाधड़ी है. हमेशा आधिकारिक प्रक्रिया से ही आगे बढ़ें.

 सिक्योरिटी मनी का सच

कमाई लोकेशन और टावर के प्रकार पर निर्भर करती है. शहर में 30000 से 1 लाख रुपये तक और गांव में 5000 से 15000 रुपये तक मासिक किराया मिल सकता है. कुछ मामलों में आय इससे ज्यादा भी हो सकती है.

  कितनी हो सकती है कमाई