15/05/2026
Kumar Saket
बाजार में उतार-चढ़ाव और वैश्विक तनाव के बीच अगर आप ऐसा निवेश ढूंढ रहे हैं जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और हर महीने तय आय भी मिलती रहे, तो पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम यानी POMIS आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह भारत सरकार द्वारा समर्थित छोटी बचत योजना है, इसलिए इसमें जोखिम बहुत कम माना जाता है.
सरकार ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए इस योजना पर ब्याज दर 7.4 प्रतिशत सालाना रखी है. यानी निवेशकों को हर महीने तय ब्याज मिलता रहेगा. इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें आपका मूलधन सुरक्षित रहता है और हर महीने नियमित कमाई भी होती है.
ब्याज दर
अगर कोई व्यक्ति इस योजना में 9 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे सालभर में करीब 66,600 रुपये ब्याज मिलेगा. यानी हर महीने लगभग 5,550 रुपये की निश्चित आय होगी. यह रकम सीधे निवेशक के खाते में हर महीने भेजी जाती है. पांच साल की अवधि पूरी होने के बाद पूरा मूलधन भी वापस मिल जाता है.
66,600 रुपये मिलेगा ब्याज
इस योजना में निवेश की न्यूनतम सीमा सिर्फ 1,000 रुपये है. वहीं एक व्यक्ति अधिकतम 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकता है. अगर जॉइंट अकाउंट खोला जाए तो सीमा बढ़कर 15 लाख रुपये हो जाती है. पति-पत्नी मिलकर भी इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं.
कितना करना होगा निवेश?
हालांकि इस योजना में मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्सेबल होता है. यानी जो ब्याज मिलेगा, उस पर आयकर नियमों के अनुसार टैक्स देना पड़ सकता है. इसके अलावा इसमें सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ नहीं मिलता.
टैक्स
योजना की अवधि 5 साल की होती है. अगर कोई निवेशक समय से पहले पैसा निकालना चाहता है, तो एक साल बाद निकासी की अनुमति मिलती है, लेकिन कुछ पेनाल्टी काटी जाती है. इसलिए इसे लंबी अवधि के स्थिर निवेश के रूप में देखा जाता है. हालांकि निवेश करने से पहले अपनी जरूरत, टैक्स स्थिति और भविष्य की वित्तीय योजना को ध्यान में रखना जरूरी है. किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार से सलाह लेकर ही निवेश का फैसला करना बेहतर माना जाता है.
अवधि