RE की इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 लॉन्च , कीमत ₹1.99 लाख से शुरू

10/04/2026

Kumar Saket

Royal Enfield की नई इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड ‘Flying Flea’ ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Flying Flea C6 (FF.C6) लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसके साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री कर ली है.

EV लॉन्च

यह बाइक 10 अप्रैल 2026 से बेंगलुरु के जयनगर स्थित पहले Flying Flea स्टोर पर उपलब्ध होगी. इसी दिन दोपहर 12 बजे से इसकी बुकिंग और टेस्ट राइड शुरू होगी, जबकि डिलीवरी मई 2026 के अंत से शुरू होने की योजना है.

बुकिंग

Flying Flea C6 की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.79 लाख रखी गई है, जबकि Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के तहत इसे ₹1.99 लाख में खरीदा जा सकेगा. यह बाइक Storm Black और Flea Green रंगों में उपलब्ध होगी.

कीमत

FF.C6 को खास तौर पर शहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. यह 115 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 400 Nm से ज्यादा व्हील टॉर्क देती है. बाइक का वजन मात्र 124 किलोग्राम है, जिससे यह हल्की और फुर्तीली बनती है.

खास क्यों?

इसमें 3.91 kWh की बैटरी दी गई है, जो स्मार्ट एनर्जी मैनेजमेंट के साथ आती है. चार्जिंग के लिए रैपिड, स्टैंडर्ड और ट्रिकल जैसे विकल्प दिए गए हैं, जिससे यह लगभग 1% प्रति मिनट की दर से चार्ज हो सकती है.

3.91 kWh की बैटरी

बाइक में WiFi, ब्लूटूथ और 4G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, लाइव लोकेशन शेयरिंग, रिमोट मॉनिटरिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल, लीन-एंगल सेंसिंग ABS और टिप-ओवर अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स भी शामिल हैं.

ये भी फीचर्स