हर एक शेयर पर मिलेगा ₹48 का डिविडेंड, 22 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

06/04/2026

Kumar Saket

कंपनी जनवरी-दिसंबर वित्त वर्ष फॉलो करती है। इस डिविडेंड की घोषणा फरवरी 2026 में हुई थी। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 60.40 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत गिरा है.

Sanofi India

फार्मा सेक्टर की कंपनी सनोफी इंडिया के शेयरहोल्डर्स को 48 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड मिलने वाला है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 अप्रैल है.

Dividend

इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे डिविडेंड के हकदार होंगे.

किस मिलेगा लाभ?

Sanofi India के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है. शेयर की वर्तमान कीमत BSE पर 3265 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 7500 करोड़ रुपये है.

CMP

शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत गिरा है. 3 महीनों में इसने 21 प्रतिशत और एक महीने में 15 प्रतिशत की गिरावट देखी है.

रिटर्न

अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 419.80 करोड़ रुपये रहा. इस बीच शुद्ध मुनाफा 61.70 करोड़ रुपये रहा.

वित्तीय स्थिति