WhatsApp पर चेक करें बैंक बैलेंस, जानें पूरी प्रक्रिया

13/04/2026

Kumar Saket

आज के डिजिटल युग में बैंकिंग काम काफी आसान हो गए हैं, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू कर दी है. इस सेवा से आप घर बैठे कई बैंकिंग काम तुरंत कर सकते हैं.

SBI WhatsApp Banking

डिजिटल दौर में अब बैंकिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गई है. देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), अपने ग्राहकों के लिए WhatsApp Banking Service लेकर आया है. इस सुविधा के जरिए ग्राहक घर बैठे ही कई जरूरी बैंकिंग काम आसानी से कर सकते हैं.

WhatsApp Banking Service

SBI ने यह सेवा साल 2022 में शुरू की थी, जिसमें शुरुआत में सिर्फ बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाएं मिलती थीं. लेकिन अब बैंक ने इसमें कई नए फीचर्स जोड़ दिए हैं. ग्राहक अब WhatsApp के जरिए अकाउंट स्टेटमेंट, लोन की जानकारी, NRI सेवाएं और अन्य कई सुविधाएं ले सकते हैं.

2022 से शुरू

SBI WhatsApp Banking का इस्तेमाल करने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर्ड हो और वही नंबर WhatsApp से जुड़ा हो. रजिस्ट्रेशन के लिए आप दो तरीके अपना सकते हैं.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

पहला तरीका ये है कि आप SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर QR कोड स्कैन करें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें. दूसरा तरीका SMS के जरिए है. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से “WAREG ACCOUNT NUMBER” लिखकर +917208933148 पर भेजना होगा.

ये हैं 2 तरीके

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको +919022690226 नंबर पर WhatsApp में “Hi” लिखकर मैसेज भेजना होगा. इसके बाद आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें से आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेवा चुन सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?