आपका स्मार्टफोन वॉटरप्रूफ है या नहीं, ऐसे समझें 

09/02/2026

 VIVEK SINGH

वॉटर रजिस्टेंट फोन हल्की बारिश या पानी की बूंदों को सह सकता है. लेकिन वॉटरप्रूफ फोन को तय गहराई में पानी में डुबोकर टेस्ट किया जाता है. फिर भी लंबे समय तक पानी में रखने से नुकसान का खतरा रहता है.

वॉटरप्रूफ और वॉटर रजिस्टेंट

IP रेटिंग का मतलब Ingress Protection होता है. यह बताती है कि डिवाइस धूल और पानी से कितनी सुरक्षित है. यह रेटिंग इंटरनेशनल इलेक्ट्रोटेक्निकल कमीशन के IEC 60529 स्टैंडर्ड के तहत तय की जाती है.

IP रेटिंग क्या होती है

IP रेटिंग में दो अंक होते हैं. पहला अंक धूल और ठोस कणों से सुरक्षा बताता है. दूसरा अंक पानी से सुरक्षा दिखाता है. जितने बड़े अंक होंगे फोन उतना ही ज्यादा सुरक्षित माना जाएगा.

IP रेटिंग क्या बताते हैं

IP67 रेटिंग वाला फोन पूरी तरह धूल से सुरक्षित होता है. यह फोन करीब 1 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है. हल्की बारिश या गलती से पानी में गिरने पर फोन खराब नहीं होता.

IP67 रेटिंग का मतलब

IP68 रेटिंग वाले स्मार्टफोन धूल से पूरी तरह सुरक्षित होते हैं. ये फोन 1.5 मीटर या उससे ज्यादा गहराई में पानी में तय समय तक सुरक्षित रह सकते हैं. फ्लैगशिप स्मार्टफोन में यह रेटिंग आम है.

IP68 रेटिंग कितनी मजबूत

IP69 रेटिंग सबसे मजबूत मानी जाती है. यह फोन हाई प्रेशर और गर्म पानी की धार को भी झेल सकता है. इंडस्ट्रियल डिवाइस में यह ज्यादा मिलती है. कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन में भी यह रेटिंग दी जाती है.

IP69 रेटिंग क्या है

अगर फोन पर IP XX या IPX0 लिखा है तो इसका मतलब कोई सुरक्षा रेटिंग नहीं है. न धूल से और न ही पानी से कोई सुरक्षा मिलती है. ऐसे फोन को पानी से पूरी तरह दूर रखना चाहिए.

IP XX या IPX0 का मतलब