23/04/2026
Kumar Saket
Model Y L Premium में 88kWh की बैटरी पैक और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है. यह SUV केवल 5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज 681 किलोमीटर बताई गई है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बेहतर ऑप्शन बनाती है.
टेस्ला ने भारत में अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी Model Y का नया लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) वेरिएंट 'Model Y L Premium' लॉन्च कर दिया है.
Model Y L Premium
इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 61.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होगी. इसके साथ ही भारत में Tesla की अब तीन कारें उपलब्ध होंगी, जिनकी कीमत 59.89 लाख रुपये से 67.89 लाख रुपए के बीच है.
कीमत
Model Y L Premium में 88kWh की बैटरी पैक और डुअल मोटर सेटअप दिया गया है. यह SUV केवल 5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इसकी WLTP सर्टिफाइड रेंज 681 किलोमीटर बताई गई है, जो इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए एक बेहतर ऑप्शन बनाती है.
बैटरी पैक
डिजाइन के मामले में यह मॉडल स्टैंडर्ड Model Y जैसा ही है, जिसमें टेस्ला का मिनिमलिस्ट और एयरोडायनामिक लुक देखने को मिलता है. हालांकि, बढ़े हुए डाइमेंशन्स के कारण केबिन ज्यादा स्पेशियस हो गया है, खासकर सेकंड और थर्ड रो के यात्रियों के लिए.
डिजाइन
इंटीरियर में 16-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डुअल वायरलेस चार्जिंग पैड, हीटेड और वेंटिलेटेड सीट्स (फ्रंट और सेकंड रो), हीटेड स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट सीट्स के लिए एक्सटेंडेड अंडर-थाई सपोर्ट और पिलर-माउंटेड रियर AC वेंट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं.
इंटीरियर