29/04/2026
Kumar Saket
गर्मी के मौसम में एयर कंडीशनर (AC) खरीदना अब जरूरत बन गया है, लेकिन बिना सही जानकारी के लिया गया फैसला आपके लिए महंगा साबित हो सकता है. सही टन क्षमता, बिजली की खपत, फीचर्स और बजट जैसी कई बातें हैं जिनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर आप भी नया AC खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इन जरूरी बातों को जान लें, ताकि आपको मिले बेहतर कूलिंग, कम बिजली बिल और लंबी चलने वाली मशीन.
AC खरीदते समय सबसे पहले अपने कमरे का साइज देखें. छोटे कमरे के लिए 1 टन, मीडियम के लिए 1.5 टन और बड़े कमरे के लिए 2 टन AC सही रहता है. गलत टन वाला AC कूलिंग खराब कर सकता है.
कमरे के हिसाब से AC चुनें
AC की स्टार रेटिंग जितनी ज्यादा होगी, बिजली की खपत उतनी कम होगी. 5-स्टार AC महंगा जरूर होता है, लेकिन लंबी अवधि में पैसे बचाता है. रोज ज्यादा इस्तेमाल के लिए हाई स्टार रेटिंग बेहतर है.
स्टार रेटिंग पर दें ध्यान
Window AC सस्ता और आसानी से इंस्टॉल होता है. वहीं Split AC ज्यादा स्टाइलिश, कम शोर वाला और एडवांस फीचर्स के साथ आता है. जरूरत और बजट के हिसाब से सही ऑप्शन चुनें.
Split या Window AC?
Inverter AC बिजली की खपत कम करता है और लगातार समान कूलिंग देता है. Non-inverter AC सस्ता होता है, लेकिन बिजली ज्यादा खर्च करता है. लंबे समय के लिए Inverter AC ज्यादा फायदेमंद.
Inverter टेक्नोलॉजी को समझें
AC खरीदते समय ब्रांड और सर्विस नेटवर्क जरूर चेक करें. साथ ही Air filter, fast cooling और smart features भी देखें. अच्छी सर्विस से मेंटेनेंस आसान हो जाता है.
सर्विस और फीचर्स जरूर देखें