01/04/2026
Kumar Saket
भारत एक ऐसा देश है जहां हर मौसम के हिसाब से घूमने की जगहें बदलती रहती हैं. सर्दियों में अगर बर्फ देखनी हो तो पहाड़ों का रुख करें, और गर्मियों में ठंडी व शांत जगहों पर जाना सबसे अच्छा लगता है. गर्मियों में ज्यादातर लोगों की छुट्टियां भी होती हैं, इसलिए इस समय लोग घूमने निकलते हैं. आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां आप अपनी गर्मियों की छुट्टियाँ मजे से बिता सकते हैं.
लद्दाख एक बहुत ही खूबसूरत जगह है, जहां पूरे साल पर्यटक आते रहते हैं. यह जगह रोड ट्रिप के लिए खासतौर पर मशहूर है. सर्दियों में यहां हर तरफ बर्फ होती है, लेकिन जून-जुलाई में मौसम साफ रहता है और नजारे बहुत सुंदर लगते हैं. यहां की शांति और प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को पसंद आती है. गर्मियों में घूमने के लिए लद्दाख एक बेहतरीन विकल्प है.
लद्दाख
अगर उत्तर भारत पहाड़ों के लिए जाना जाता है, तो दक्षिण भारत हरियाली और खूबसूरती के लिए मशहूर है. केरल का मुन्नार एक बहुत सुंदर हिल स्टेशन है, जो इड्डुक्की जिले में स्थित है. यहां के चाय के बागान बहुत प्रसिद्ध हैं और दूर-दूर तक फैले हुए हैं. यह जगह शहर की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर सुकून देती है. यहां आप प्रकृति और वन्य जीवन को करीब से देख सकते हैं.
मुन्नार
गर्मियों में घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश एक शानदार जगह है. यहां की हर जगह देखने लायक है. मनाली और शिमला जैसे शहर बहुत प्रसिद्ध हैं. अगर आप पहाड़ों के बीच घूमना चाहते हैं, तो स्पीति वैली और पार्वती वैली जैसी जगहें भी बेहतरीन हैं. हिमाचल की खास बात यह है कि यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है.
हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड गर्मियों में काफी भीड़भाड़ वाला हो जाता है, खासकर धार्मिक स्थलों पर. लेकिन अगर आप शांति चाहते हैं, तो अल्मोड़ा जिले में स्थित रानीखेत एक अच्छा विकल्प है. यह छोटा-सा हिल स्टेशन बहुत शांत और सुंदर है. यहां के फूलों से भरे रास्ते और देवदार के पेड़ मन को खुश कर देते हैं. गर्मियों में आराम से समय बिताने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है.
रानीखेत
कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है. कुछ लोग यहां आने से डरते हैं, लेकिन सच यह है कि यह जगह बहुत ही खूबसूरत और शांत है. यहां की वादियां, पहाड़ और झीलें मन को सुकून देती हैं. अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर जाना चाहते हैं, तो कश्मीर आपके लिए एक बेहतरीन जगह है.
कश्मीर