इंडिया की इन टॉप 5 फिल्मों ने दुनियाभर में तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड

11/04/2026

Kumar Saket

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के एक महीने के अंदर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, तो वहीं कई रिकॉर्ड बनाए हैं. अपने शानदार वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ यह फिल्म भारत की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर चुकी है.

Worldwide Collection

टॉप 5 लिस्ट में पहले स्थान पर अभी भी आमिर खान स्टारर दंगल मौजूद है. करीब एक दशक बाद भी इस फिल्म के पास भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाला ताज बना हुआ है. फिल्म की कुल कमाई का एक बड़ा हिस्सा चीन, हॉन्ग कॉन्ग और ताइवान से आया था, जिसने फिल्म को ऐतिहासिक बना दिया.

दंगल-2070 करोड़

एस.एस. राजामौली की बाहुबली 2 ने 2017 में रिलीज के साथ ही भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाईयां दी है. जबरदस्त विजुअल्स, विशाल सेट्स और दमदार एक्शन ने दर्शकों को सिनेमाघरों में आने पर मजबूर कर दिया था. यह फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली इंडियन फिल्म हैं.

बाहुबली 2 द कन्क्लूजन-1788 करोड़

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने 2024 में रिलीज होकर दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर सनसनी मचा दी थी. फिल्म के डायलॉग्स, स्टाइल और गानों ने इसे जबरदस्त फेम दिलाई, जिससे यह तीसरे स्थान पर कायम बनी हुई है.

पुष्पा 2 द रूल-1742 करोड़

RRR को पीछे छोड़ते हुए आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 चौथे स्थान पर आ गई है. फिल्म ने महज 21 दिनों में 1641 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं इसके पार्ट वन ने महज 31 दिनों में दुनियाभर में 1207 करोड़ रुपये की कमाई की है.

धुरंधर 2- 1641 करोड़

राजामौली की ही आरआरआर पांचवे नंबर पर है. राम चरण और जूनियर एनटीआर की जोड़ी, शानदार कहानी और दमदार एक्शन ने इसे इंटरनेशनल लेवल पर खूब प्यार दिलाया है. फिल्म ने ऑस्कर जीतकर भारतीय सिनेमा का मान बढ़ा दिया है. फिल्म के गाने लोगों को बेहद पसंद आए थे.

आरआरआर-1230 करोड़