भारत में सबसे ज्यादा इन 5 देशों से आ रहा है सोना, देखिए लिस्ट

15/02/2026

Kumar Saket

भारत में सोने के बाजार में पिछले एक हफ्ते से भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. कीमतों में तेजी से बदलाव के कारण उपभोक्ता खरीदारी करने में हिचकिचा रहे हैं. कुछ आभूषण निर्माता सोने पर छूट भी दे रहे हैं, फिर भी खरीदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं. खुदरा ग्राहकों का मानना है कि बढ़ी हुई कीमतों पर निवेश करना उचित नहीं है.

Gold News

भारत को सोना भेजने वाले प्रमुख देशों में सबसे ऊपर स्विट्जरलैंड है. वहां दुनिया की कुछ प्रमुख रिफाइनरी हैं जो शुद्ध और अच्छी गुणवत्ता का सोना बनाती हैं. 2024 में स्विट्जरलैंड से लगभग 19.6 बिलियन डॉलर का सोना भारत आया.

स्विट्जरलैंड

दूसरे स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात है, जहां दुबई को गोल्ड (Dubai Gold) का शहर कहा जाता है. 2024 में यूएई से लगभग 16.1 बिलियन डॉलर का सोना भारत आया. भारत और यूएई के बीच व्यापार समझौते से यहां से आयात आसान और कभी-कभी सस्ता हो जाता है. कई बार यूएई से सोना दूसरे देशों से आकर रिफाइन होकर भारत पहुंचता है.

संयुक्त अरब अमीरात

तीसरा महत्वपूर्ण देश दक्षिण अफ्रीका है, जहां से 2024 में लगभग 6.35 बिलियन डॉलर का सोना आयात हुआ. यह देश सोने की खदानों के लिए जाना जाता है.

अफ्रीका

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया भी सोना भेजता है, हालांकि टॉप लिस्ट में यह पीछे रहता है. बता दें कि हाल के महीनों में सोने की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई है. अंतरराष्ट्रीय भू-राजनीतिक तनाव, मुद्रास्फीति का दबाव और केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़े भंडार का संचय कीमतों को मजबूती दे रहा है.

ऑस्ट्रेलिया

कभी-कभी पेरू जैसे देश भी प्रमुख सप्लायर्स में शामिल हो जाते हैं. बाजार सूत्रों का मानना है कि मौजूदा मूल्य गिरावट अल्पकालिक है बाजार पर दबाव है. लोगों का मानना है कि आर्थिक अनिश्चितता के समय सोना सुरक्षित निवेश माना जाता है.

पेरू