24 मार्च को ये ऑटो मोबाइल कंपनी कर सकती है डिविडेंड का एलान

20/03/2026

Kumar Saket

TVS Motor Company जल्द ही अपने शेयरधारकों को खुशखबरी दे सकती है. कंपनी ने जानकारी दी है कि 24 मार्च 2026 को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाई गई है, जिसमें कारोबारी साल 2025-26 के लिए अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) पर विचार किया जाएगा.

Dividend Stock

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई सूचना के अनुसार, इस बैठक में अन्य विषयों के साथ-साथ शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड घोषित करने पर भी फैसला लिया जा सकता है. अगर बोर्ड डिविडेंड को मंजूरी देता है तो उसकी दर, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट की तारीख की जानकारी बैठक के बाद दी जाएगी.

रिकॉर्ड डेट

इस घोषणा के बाद कंपनी ने बताया कि इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत कंपनी के कर्मचारियों और उनसे जुड़े लोगों के लिए ट्रेडिंग विंडो 18 मार्च से 26 मार्च 2026 तक बंद रहेगी. यह कदम सेबी के इंसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत उठाया गया है.

बंद रहेगी ट्रेडिंग विंडो

अब निवेशकों की नजर 24 मार्च को होने वाली बोर्ड बैठक पर है. अगर कंपनी अंतरिम डिविडेंड का ऐलान करती है तो यह शेयरधारकों के लिए अतिरिक्त रिटर्न का अवसर होगा और शेयर में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है.

24 मार्च को बैठक