Ola-Uber को टक्कर देने वाली भारत टैक्सी लॉन्च, जानिए 7 सवाल- जवाब में हर एक काम की बात

06/02/2026

Kumar Saket

भारत में टैक्सी सेवाओं के बाजार में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सरकार ने भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जिसमें ड्राइवर खुद मालिक होंगे और किसी तरह का कमीशन या सर्ज प्राइसिंग नहीं होगी. दावा है कि इससे किराया सस्ता होगा, ड्राइवरों की आमदनी बढ़ेगी और आम यात्रियों को बेहतर सेवा मिलेगी. ओला और उबर के लिए इसे सीधी चुनौती माना जा रहा है आज देशभर.

Bharat Taxi

“भारत टैक्सी” एक नया टैक्सी प्लेटफॉर्म है, जिसे सरकार के सहकारिता मॉडल पर शुरू किया गया है. इसमें गाड़ी किसी कंपनी की नहीं, बल्कि ड्राइवर खुद मालिक होंगे. यानी ड्राइवर सिर्फ पार्टनर नहीं, सीधे हिस्सेदार होंगे.

“भारत टैक्सी” है क्या?

ओला और उबर में कंपनी बीच में होती है और ड्राइवर से कमीशन लिया जाता है.लेकिन भारत टैक्सी में ड्राइवर ही असली मालिक होगा. यहां कंपनी मुनाफा कमाने के लिए नहीं, बल्कि ड्राइवरों को फायदा देने के मॉडल पर काम करेगी.

Ola, Uber अलग कैसे?

नहीं. खबर के मुताबिक- इसमें कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा. सर्ज प्राइसिंग भी नहीं होगी. यानी अब पीक टाइम में किराया जबरन बढ़ाने की छूट नहीं होगी.

ड्राइवर से कमीशन ली जाएगी?

सबसे बड़ा फायदा किराए में दिखेगा.भारत टैक्सी में शुरुआती 4 किलोमीटर का किराया 15 रुपये तक कम हो सकता है. मतलब छोटी दूरी की यात्रा आम आदमी के लिए सस्ती पड़ेगी.

ग्राहक को फायदा मिलेगा?

ड्राइवर खुद प्लेटफॉर्म के हिस्सेदार होंगे. कमाई सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी. कोई बिचौलिया या मोटा कमीशन काटने वाला सिस्टम नहीं होगा. उन्हें सिर्फ ड्राइवर नहीं, बल्कि “साथी” यानी को-ओनर माना जाएगा.

ड्राइवरों को क्या फायदा होगा?

खबर के मुताबिक, करीब 2.5 लाख ड्राइवर प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं. लगभग 8.5 लाख यूजर रजिस्टर हो चुके हैं. यानी लॉन्च होते ही अच्छी भागीदारी दिख रही है.

कितने ड्राइवर-यूजर जुड़ चुके हैं?

रिपोर्ट के हिसाब से,4 किलोमीटर तक का किराया भारत टैक्सी में करीब ₹30 तक बताया गया है. वहीं ओला और उबर में यही दूरी आमतौर पर ₹40 से ₹55 तक पड़ जाती है. यानी छोटी दूरी में सीधा फर्क ग्राहक की जेब पर पड़ेगा.

कितना सस्ता पड़ेगा?