17/04/2026
Kumar Saket
अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ पैसा दोगुना करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की Kisan Vikas Patra (KVP) स्कीम आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है. यह एक लो-रिस्क सेविंग स्कीम है, जिसमें तय समय में आपकी राशि दोगुनी हो जाती है.
Kisan Vikas Patra एक छोटी बचत योजना है जिसे 1988 में शुरू किया गया था. शुरुआत में इसे किसानों के लिए बनाया गया था, लेकिन अब इसमें कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है.
क्या है Kisan Vikas Patra?
इस स्कीम की अवधि 115 महीने (9 साल 5 महीने) है. अगर आप आज एकमुश्त निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपकी रकम दोगुनी हो जाती है.
पैसा कब होता है दोगुना?
इसमें न्यूनतम निवेश ₹1,000 है और अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है. हालांकि ₹50,000 से ज्यादा निवेश पर PAN कार्ड जरूरी है.
कितना कर सकते हैं निवेश?
₹10 लाख या उससे ज्यादा निवेश पर आपको आय के प्रमाण जैसे ITR, बैंक स्टेटमेंट आदि देने होते हैं. साथ ही आधार कार्ड देना भी अनिवार्य है.
जरूरी दस्तावेज और नियम
वर्तमान में KVP पर 7.5% सालाना ब्याज मिल रहा है (जनवरी–मार्च 2026). यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसमें सरकार की गारंटी होती है और पैसा सुरक्षित रहता है.
ब्याज दर और सुरक्षा