क्या गोल्ड लोन सच में सस्ता है या सिर्फ एक भ्रम है!

04/04/2026

SATISH VISHWAKARMA

गोल्ड लोन को सबसे आसान और तेज लोन माना जाता है.बस गहने लेकर जाएं और कुछ ही घंटों में पैसे मिल जाते हैं. कम कागजी काम और बि ना लंबी जांच के यह लोन तुरंत मिल जाता है.

 आसान लगता है गोल्ड लोन

गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन है. आप अपने सोने के गहने गिरवी रखते हैं और बदले में पैसा मिलता है. लोन की राशि सोने की कीमत के आधार पर तय होती है.

गोल्ड लोन होता क्या है

Reserve Bank of India के नियमों के मुताबिक. लेंडर आमतौर पर सोने की कीमत का 75 प्रतिशत तक लोन देते हैं. लोन चुकाने के बाद आपका सोना वापस मिल जाता है.

कितना मिलता है लोन

गोल्ड लोन जल्दी मिलता है और क्रेडिट स्कोर का ज्यादा असर नहीं पड़ता है. इमरजेंसी में पैसे की जरूरत हो तो यह आसान विकल्प बन जाता है. इंटरस्ट रेट भी कई बार क्रेडिट कार्ड से कम होता है.

लोग क्यों लेते हैं गोल्ड लोन

जो ब्याज दर विज्ञापन में दिखती है, वही असली खर्च नहीं होती है. प्रोसेसिंग फीस, वैल्यूएशन चार्ज जैसे खर्च जुड़ जाते हैं. इससे कुल लोन महंगा हो सकता है.

 छुपे हुए खर्च

हर गोल्ड लोन EMI में नहीं होता है. कुछ में केवल ब्याज भरना होता है और अंत में पूरा पैसा देना पड़ता है. इससे अंत में बड़ा भुगतान करना मुश्किल हो सकता है.

 भुगतान का तरीका अलग होता है

अगर आप लोन नहीं चुका पाए, तो आपका सोना नीलाम हो सकता है. बार-बार भुगतान चूकने पर लेंडर यह कदम उठाते हैं. भावनात्मक रूप से यह नुकसान ज्यादा बड़ा होता है.

किस्त नहीं भरी तो क्या होगा

गोल्ड लोन छोटे समय के लिए सही विकल्प है. जब आपको भरोसा हो कि आप जल्दी चुका देंगे. लंबे समय के लिए लेने पर जोखिम बढ़ जाता है.

 सही इस्तेमाल कब करें