व्हाट्सएप पर अब नंबर छुपाकर होगी चैट

12/04/2026

Kumar Saket

मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है, जिसके तहत अब यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी आसानी से चैट कर सकेंगे. कंपनी ने इसके लिए नया यूजरनेम फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है.

व्हाट्सएप

व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म में लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है. इसी क्रम में कंपनी ने यूजरनेम फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकेगा.

व्हाट्सएप में नया बदलाव

इस नए फीचर के जरिए अब यूजर्स को किसी से चैट करने के लिए अपना मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं होगी. लोग सिर्फ यूजरनेम के जरिए सर्च कर के कनेक्ट कर सकेंगे.

बिना नंबर शेयर किए होगी चैट

फिलहाल यह फीचर कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. कंपनी इसे धीरे-धीरे आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंचाने की योजना बना रही है.

सीमित यूजर्स के लिए शुरूआत

यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे, जिससे अन्य लोग उन्हें सर्च करके कनेक्ट कर पाएंगे. इससे मोबाइल नंबर की जगह यूजरनेम ही पहचान का माध्यम बन जाएगा.

यूजरनेम से होगी पहचान

अगर आपके अकाउंट में यह फीचर उपलब्ध है, तो व्हाट्सएप खोलकर प्रोफाइल सेटिंग्स में जाएं और यूजरनेम का विकल्प चुनें. यूजरनेम 3 से 35 कैरेक्टर के बीच होना चाहिए, जिसमें कम से कम एक लेटर जरूरी है. इसमें छोटे अक्षर, नंबर, डॉट और अंडरस्कोर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आपका नंबर सुरक्षित रहेगा.

ऐसे सेट करें यूजरनेम