सरकार का बजट सबसे ज्यादा कहां खर्च होता है?

09/01/2026

Pradyumn Thakur

भारत का केंद्रीय बजट 2026-27 अब ज्यादा दूर नहीं है और सरकार इसकी तैयारियों में जुटी हुई है.

तैयारियों में जुटी सरकार

हर साल के बजट में सरकार अलग-अलग सेक्टरों की जरूरतों को देखते हुए उनके लिए पैसा तय करती है.

सेक्टरों की जरूरत

ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि सरकार का सबसे ज्यादा पैसा आखिर किस सेक्टर पर खर्च होता है.

किस सेक्टर पर खर्च होता है पैसा

भारत सरकार का 2024-25 का कुल बजट लगभग 48.2 लाख करोड़ रुपये का था. इस बजट को कई हिस्सों में बांटा गया था.

कई हिस्सों में बांटा गया था

अगर खर्च की बात करें, तो सरकार का सबसे बड़ा खर्च कर्ज पर दिए जाने वाले ब्याज पर होता है.

बड़ा खर्च कर्ज पर

सरकार अपने कुल बजट का करीब 24 फीसदी हिस्सा सिर्फ कर्ज के ब्याज को चुकाने में खर्च करती है. यह रकम लगभग 11.57 लाख करोड़ रुपये के बराबर है.

ब्याज को चुकाने में खर्च

कर्ज के बाद सरकार सबसे ज्यादा पैसा राज्यों को देती है. केंद्र सरकार बजट का लगभग 21 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को टैक्स और ग्रांट के रूप में देती है.

राज्यों को देती है पैसा

यानी साफ शब्दों में कहें तो सरकार का सबसे ज्यादा पैसा कर्ज के ब्याज चुकाने और राज्यों को पैसे देने में खर्च हो जाता है.

सबसे ज्यादा पैसा कर्ज के ब्याज चुकाने में