15/04/2026
Satish Vishwakarma
अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद खास है, क्योंकि इसमें दुनिया की ऐसी टॉप राजधानी शहरों को शामिल किया गया है जो छुट्टियों के लिए सबसे बेहतरीन माने गए हैं.
Bounce की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके तहत होटल के औसत खर्च, मौसम, बारिश, टूरिस्ट आकर्षण, रेस्टोरेंट्स की संख्या और क्राइम लेवल जैसे कई अहम फैक्टर्स को ध्यान में रखकर 2025 के डेटा के आधार पर तैयार की गई है.
क्यों खास ?
इस लिस्ट में पहले स्थान पर माल्टा की राजधानी वैलेटा है, जबकि दूसरे नंबर पर यूएई का अबू धाबी और तीसरे नंबर पर नई दिल्ली है.
टॉप कैपिटल सिटीज
मिडिल ईस्ट के Muscat, Kuwait City और Riyadh जैसे शहर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षित माहौल के लिए दुनिया भर में पॉपुलर हैं.
मिडिल ईस्ट की कैपिटल्स
यूरोप के पेरिस, मैड्रिड, लिस्बन और प्राग जैसे शहर अपने ऐतिहासिक स्थलों, शानदार आर्किटेक्चर और रोमांटिक माहौल के लिए खास पहचान रखते हैं.
इतिहास और रोमांस
एशिया के बैंकॉक, जकार्ता, टोक्यो और सियोल जैसे शहर कम बजट में शानदार अनुभव, स्ट्रीट फूड, शॉपिंग और नाइटलाइफ का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देते हैं.
एशिया के टॉप ट्रैवल हॉटस्पॉट
अगर आप इतिहास और संस्कृति में दिलचस्पी रखते हैं, तो काहिरा, बीजिंग और हनोई जैसे शहर आपको हजारों साल पुरानी सभ्यताओं और विरासत से रूबरू कराते हैं.
कल्चर और हिस्ट्री के लिए बेस्ट
अमेरिका और ओशिनिया के ब्यूनस आयर्स, सैंटियागो और कैनबरा जैसे शहर अपनी साफ-सफाई, बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं.
मॉडर्न और क्लीन सिटीज