16/04/2026
Tejaswita Upadhyay
टॉप 20 ब्रांड्स की लिस्ट में सबसे ज्यादा कंपनियां अमेरिका की हैं. Apple, Microsoft, Google, Amazon, NVIDIA जैसे बड़े नाम अमेरिका से हैं, जो टेक्नोलॉजी और डिजिटल इकोनॉमी में उसकी मजबूत पकड़ को दिखाते हैं.
चीन भी इस लिस्ट में मजबूत स्थिति में है. TikTok, State Grid Corporation of China, ICBC, China Construction Bank और Agricultural Bank of China जैसी कंपनियां टॉप 20 में शामिल हैं, जो चीन की डिजिटल ताकत को दर्शाती हैं.
जर्मनी से भी एक प्रमुख ब्रांड टॉप 20 में है. T (Deutsche Telekom) इस लिस्ट में शामिल है, जो यूरोप के टेलीकॉम सेक्टर में जर्मनी की मजबूत स्थिति और ग्लोबल ब्रांड वैल्यू को दर्शाता है.
दक्षिण कोरिया की Samsung भी टॉप 20 ब्रांड्स में शामिल है. यह दिखाता है कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में कोरिया की कंपनियां वैश्विक स्तर पर कितनी प्रभावशाली और प्रतिस्पर्धी बनी हुई हैं.
जापान से Toyota टॉप 20 में जगह बनाने वाली एकमात्र कंपनी है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में Toyota की वैश्विक पकड़ और ब्रांड विश्वसनीयता इसे दुनिया के सबसे मूल्यवान ब्रांड्स में बनाए रखती है.
टॉप 20 में चीन और अमेरिका की कई बैंकिंग और फाइनेंशियल कंपनियां भी शामिल हैं, जैसे ICBC, China Construction Bank, Agricultural Bank of China और American Express, जो वैश्विक वित्तीय सिस्टम में इन देशों के प्रभाव को दिखाती हैं.
इस लिस्ट में टेक कंपनियों का साफ दबदबा दिखता है. Apple, Microsoft, Google, Amazon, NVIDIA, TikTok जैसी कंपनियां डिजिटल इकोनॉमी को लीड कर रही हैं, जिससे टेक सेक्टर की बढ़ती वैल्यू और इनोवेशन की ताकत सामने आती है.
सबसे अहम बात यह है कि ब्रांड फाइनेंस की टॉप 20 ही नहीं, बल्कि पूरी टॉप 50 लिस्ट में भी भारत की एक भी कंपनी शामिल नहीं है. यह भारत के ब्रांड वैल्यू और ग्लोबल ब्रांडिंग में अभी मौजूद बड़े गैप को उजागर करता है.