ये 6 फाइनेंशियल गलतियां आपको बना सकती हैं कंगाल! 

14 April 2026

Satish Vishwakarma

पैसा संभालना है जरूरी

आज के समय में पैसा कमाना जितना जरूरी है, उससे ज्यादा जरूरी है उसे सही तरीके से संभालना.  अगर आप अभी से सही प्लानिंग नहीं करते हैं, तो आपकी मेहनत से बनाई गई संपत्ति आने वाली पीढ़ियों तक नहीं पहुंच पाती.

कई बार लोग सालों तक पैसा जोड़ते हैं, लेकिन उसे सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम नहीं उठाते. यही वजह है कि जनरेशन वेल्थ धीरे-धीरे खत्म हो जाती है. सही फाइनेंशियल आदतें अपनाकर आप अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों को मजबूत आधार दे सकते हैं.

जनरेशन वेल्थ

सबसे बड़ी गलती होती है एस्टेट प्लानिंग को नजरअंदाज करना. बहुत से लोग वसीयत या ट्रस्ट नहीं बनाते, जिससे उनकी संपत्ति को लेकर बाद में विवाद खड़े हो जाते हैं.

 एस्टेट प्लानिंग

अगर आपने अपने एसेट्स का सही बंटवारा पहले से तय नहीं किया, तो आपके परिवार को कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप अपनी संपत्ति, निवेश और सेविंग्स की पूरी जानकारी परिवार के साथ शेयर करें और सही तरीके से वसीयत बनवाएं.

इन बातों का रखें ध्यान 

दूसरी बड़ी गलती है अपनी कमाई से ज्यादा खर्च करना. कई लोग अपनी आय से ज्यादा खर्च करते हैं और अनावश्यक चीजों पर पैसा लगाते हैं. इससे धीरे-धीरे उनकी सेविंग खत्म होने लगती है.

दूसरी बड़ी गलती 

तीसरी गलती है ज्यादा कर्ज लेना और क्रेडिट कार्ड पर निर्भर रहना. अगर आप जरूरत से ज्यादा लोन लेते हैं या बार-बार क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो ब्याज बढ़ता जाता है और आपकी सेविंग कम होती जाती है. कंपाउंड इंटरेस्ट के कारण कर्ज तेजी से बढ़ सकता है.

तीसरी गलती 

चौथी गलती है हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस को नजरअंदाज करना. अगर आपके पास सही बीमा नहीं है, तो अचानक आई बीमारी या किसी हादसे में आपकी पूरी बचत खत्म हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप हेल्थ इंश्योरेंस, लाइफ इंश्योरेंस और जरूरत के अनुसार घर का बीमा जरूर लें.

चौथी गलती