14/04/2026
Satish Vishwakarma
आज के डिजिटल दौर में बैंकिंग भी तेजी से ऑनलाइन होती जा रही है. अब लोगों को छोटी-छोटी बैंकिंग जरूरतों के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती.
इसी को आसान बनाने के लिए State Bank of India यानी SBI ने WhatsApp Banking सर्विस शुरू की है.
SBI
इस सर्विस के जरिए ग्राहक अपने मोबाइल से ही कई जरूरी काम कर सकते हैं.
मोबाइल से ही काम
SBI WhatsApp Banking से आप कई काम आसानी से कर सकते हैं. आप अपना बैंक बैलेंस चेक कर सकते हैं और पिछले 10 ट्रांजैक्शन का मिनी स्टेटमेंट देख सकते हैं. इसके अलावा पूरा अकाउंट स्टेटमेंट, लोन की जानकारी, डिपॉजिट स्कीम और पेंशन से जुड़ी जानकारी भी मिलती है.
कौन-कौन सी सेवाएं मिलती हैं
SBI WhatsApp Banking इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. आप SBI की वेबसाइट पर जाकर QR कोड स्कैन कर सकते हैं.
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
इसके अलावा आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से एक SMS भेजकर भी रजिस्टर कर सकते हैं. इसके लिए “WAREG ACCOUNTNUMBER” लिखकर +917208933148 पर भेजना होता है.
ये उपाय भी
रजिस्ट्रेशन के बाद आपको WhatsApp पर मैसेज भेजना होगा. आप +919022690226 नंबर पर “Hi” लिखकर भेजें. इसके बाद आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, जहां से आप अपनी जरूरत के हिसाब से सेवा चुन सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल