Bank Holiday Next Week: 31 अगस्त से 6 सितंबर तक, अगले हफ्ते इन 2 दिन बैंक रहेंगे बंद, नहीं होगा कामकाज
अगले हफ्ते अगर आपको जरूरी काम है तो पहले ये जान लीजिए कि 31 अगस्त से 6 सितंबर तक, अगले हफ्ते कौन-कौन सी तारीख पर बैंक बंद रहेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से अगले हफ्ते बैंक 4 सितंबर को बंद रहेगा, चलिए जानते हैं कि इस दिन कौन-कौन से शहर में बैंकों की छुट्टी रहेगी?

Bank Holidays September 2026: अगले हफ्ते आपको भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि 31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच कितने दिन बैंक खुले रहेंगे और किस-किस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी. हम आज आपको बताएंगे कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के आधार पर, अगले हफ्ते कौन-कौन से शहरों में और किस दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा.
बेशक बैंक बंद होंगे लेकिन डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई और ATM सर्विस उपलब्ध रहेंगी.
31 अगस्त से 6 सितंबर के बीच किस दिन बैंक होंगे बंद?
- 4 सितंबर, दिन शुक्रवार: इस दिन अहमदाबाद, भोपाल, Aizawl, चंडीगढ़, भुवनेश्वर, देहरादून, चेन्नई, Gangtok, जयपुर, हैदराबाद, कानपुर, जम्मू, कोलकाता, कोच्चि, पटना, लखनऊ, रांची, रायपुर, शिमला, शिलांग, श्रीनगर, विजयवाड़ा और Thiruvananthapuram में Janmashtami 2026 के कारण बंद रहेंगे.
- 6 सितंबर, दिन रविवार: पूरे भारत में बैंक साप्ताहिक रविवार की छुट्टी के कारण बंद रहेंगे.
क्या बाकी दिन खुलेंगे बैंक?
4 सितंबर को रीजनल छुट्टी और 6 सितंबर को पूरे देश में रविवार की छुट्टी को छोड़कर, देश के ज्यादातर हिस्सों में 31 अगस्त (सोमवार), 1 सितंबर (मंगलवार), 2 सितंबर (बुधवार), 3 सितंबर (गुरुवार) और 5 सितंबर (शनिवार) के दिन बैंक खुले रहने की उम्मीद है.
29 अगस्त क्या आज खुला है बैंक?
हां, आज 29 अगस्त 2026 को बैंक खुला है, क्योंकि यह महीने का पांचवां शनिवार है. बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं, जबकि पहला, तीसरा और पांचवां शनिवार वर्किंग डे होता है.
हमेशा अवेलेबल रहती हैं ये सर्विस
NEFT, RTGS, इंटरनेट बैंकिंग और UPI सर्विस छुट्टियों के दौरान लगातार चलती रहती है. बैंक की छुट्टी का इनमें से किसी भी सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ता है, इसका मतलब ये है कि फंड ट्रांसफर करने, बिल भरने और ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए डिजिटल बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में 3.89 रुपए प्रति किलो महंगी हुई CNG, 2026 में 5वीं बार बढ़े दाम