साउंड ग्लो लाइटिंग इफेक्ट और 360 डिग्री ऑडियो सपोर्ट, लॉन्च हुआ Apple HomePod Mini 2

Apple ने स्मार्ट होम लाइन-अप को नए HomePod Mini और Apple TV 4K के साथ रिफ्रेश किया है. कंपनी कनेक्टेड होम के साथ स्मार्ट फीचर्स, बेहतर ऑडियो और AI-पावर्ड Siri जैसे फीचर्स ऑफर कर कस्टमर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही है.

एपल स्पीकर Image Credit: एपल

Apple ने स्मार्ट होम लाइनअप को रिफ्रेश किया है, जिसमें नेक्स्ट-जेनरेशन HomePod Mini 2 और एक नए Apple TV 4K को लॉन्च किया है. दोनों डिवाइस Apple के कनेक्टेड होम एक्सपीरियंस में अपग्रेड लाते हैं, जिसमें बेहतर ऑडियो और स्मार्ट होम कंट्रोल शामिल हैं. होमपोड मिनी 2 की बात करें तो इसमें 360 डिग्री ऑडियो, साउंड ग्लो लाइटिंग इफेक्ट और स्मार्ट होम कंट्रोल मिलते हैं. वहीं, दूसरी ओर नए एपल टीवी 4K में A19 चिप, हैंड्स-फ़्री वॉइस कंट्रोल और कंटेंट खोजने के लिए ज्यादा बातचीत वाला Siri एक्सपीरियंस मिलता है.

Apple HomePod Mini 2 Price in India

एपल ने भारत में होमपोड मिनी 2 की कीमत 18,900 रुपए तय की गई है, इस डिवाइस की प्री बुकिंग शुरू हो गई है और यह प्रोडक्ट 30 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. आप स्मार्ट स्पीकर को पिंक, ग्रीन, ब्लू, व्हाइट और मिडनाइट पांच रंगों में खरीद पाएंगे. इस बीच, सिरी एआई आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए होमपोड मिनी 2 में आएगा. यह स्पीकर होमपोड सॉफ्टवेयर 27.2 के साथ कम्पैटिबल है.

क्या है HomePod Mini 2 में नया?

इस नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल में S10 चिप का इस्तेमाल हुआ है, अपने कॉम्पैक्ट डिजाइन से 360 डिग्री ऑडियो देने का वादा करता है. यूजर्स एक ही स्पीकर से म्यूज़िक चला सकते हैं, स्टीरियो साउंड के लिए दो स्पीकर जोड़ सकते हैं या मल्टीरूम ऑडियो के लिए कई स्पीकर कनेक्ट कर सकते हैं.

इसकी एक खास बात सिरी एआई है, जिसके बारे में एपल का कहना है कि यह आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए आएगा. अपग्रेडेड असिस्टेंट को पर्सनल कॉन्टेक्स्ट को समझने, ज्यादा नेचुरल बातचीत करने और म्यूजिक डिस्कवरी को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है,. जब इसे एपल इंटेलिजेंस वाले आईफोन या आईपैड के साथ पेयर किया जाता है तो यह अलग-अलग ऐप्स में जानकारी से जुड़े रिक्वेस्ट को हैंडल कर सकता है, जैसे किसी मैसेज में सुझाया गया गाना ढूंढना, ईमेल में रेसिपी ढूंढना या कैलेंडर इवेंट से जुड़ा रिमाइंडर सेट करना.

स्पीकर घर में छह लोगों तक को आवाज से पहचान सकता है और उसी हिसाब से म्यूजिक और दूसरे रिस्पॉन्स को पर्सनलाइज़ कर सकता है. यह होम हब की तरह भी काम कर सकता है, जिससे यूजर होम ऐप के जरिए कनेक्टेड डिवाइस को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं.

Apple TV 4K की कीमत और फीचर्स

लिविंग रूम की बात करें तो, नया एपल टीवी 4K A19 चिप पर काम करता है, इसके बारे में एपल का कहना है कि यह पिछली जेनरेशन की तुलना में 50 फीसदी तक तेज सीपीयू परफॉर्मेंस और दोगुना जीपीयू परफॉर्मेंस देता है. इसमें ज्यादा बेहतर स्ट्रीमिंग के लिए एक डेडिकेटेड AV1 डिकोडर भी है.

इस डिवाइस में तीन फार-फील्ड माइक्रोफ़ोन हैं, जिससे यूजर सिरी रिमोट को पकड़े बिना वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं और शो खोज सकते हैं. सिरी एआई कंटेंट डिस्कवरी के लिए एक फ़ुल-स्क्रीन इंटरफेस देता है और शो या फ़िल्म चलने के दौरान फ़ॉलो-अप सवालों के जवाब दे सकता है.

Apple TV 4K एक स्मार्ट होम हब के तौर पर भी काम करता है, जो कम्पैटिबल डोरबेल से नोटिफ़िकेशन दिखाता है और ऑटोमेशन और एक्सेसरी कंट्रोल को सपोर्ट करता है. एपल इंटेलिजेंस कैमरा एक्टिविटी का डिस्क्रिप्शन जेनरेट कर सकता है और होम ऐप में नोटिफ़िकेशन को समराइज़ कर सकता है.

Apple TV 4K Price in India

भारत में नए एपल टीवी 4K (चौथी जेनरेशन) की कीमत 39,900 रुपए है, प्री बुकिंग आज यानी 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है और 13 नवंबर से बिक्री शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- लॉन्च हुआ Apple HomeView, इस स्मार्ट होम डिस्प्ले में मिलती है ढेरों खूबियां, भारत में इतनी है कीमत