Amazon Sale: दिवाली पार्टी में धूम मचा देंगे ये 3 स्पीकर्स! 85% तक धड़ाम हुई कीमत

Bluetooth Speakers under 10000: अमेजन सेल में पार्टी स्पीकर्स पर भारी छूट मिल रही है, अगर आप भी पार्टी में जान फूंकने के लिए शानदार साउंड क्वालिटी वाला स्पीकर खरीदना चाहते हैं तो सेल में 85 फीसदी तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं.

ब्लूटूथ स्पीकर डिस्काउंट Image Credit: अमेजन

इस फेस्टिव सीजन घर में पार्टी का प्लान है लेकिन म्यूजिक के लिए बढ़िया साउंड वाला स्पीकर नहीं है तो पार्टी में जान फूंकने के लिए आप Amazon Great Indian Festival Sale 2026 से नया स्पीकर खरीद सकते हैं. अमेजन सेल में इस वक्त ब्लूटूथ स्पीकर्स पर 85 फीसदी तक का डिस्काउंट मिल रहा है. हम आज आपको सेल में 10 हजार तक के बजट में मिल रहे बेहतरीन साउंड वाले कुछ ब्लूटूथ स्पीकर्स के बारे में बताने वाले हैं.

अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल के लिए एसबीआई के साथ हाथ मिलाया गया है, इसका मतलब खरीदारी के लिए अगर आप SBI कार्ड से पेमेंट करेंगे तो आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है.

boAt Speaker

इस ब्लूटूथ स्पीकर की खास बात यह है कि इसके साथ 160 वॉट का सिग्नेचर साउंड आउटपुट मिलता है. इसके अलावा पार्टी के दौरान Karaoke का भी प्लान है तो ये स्पीकर आपकी इस जरूरत को भी पूरा करेगा.

(फोटो- अमेजन)

सिंगल चार्ज पर ये स्पीकर 6 घंटे तक का प्लेटाइम, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, AUX, यूएसबी टाइप सी पोर्ट,EQ मोड्स में (नॉर्मल, पार्टी, पॉप, रॉक और Jazz), TWS Mode की मदद से 2 स्पीकर्स को कनेक्ट कर सकते हैं. 71 फीसदी छूट के बाद ये स्पीकर सेल में 9999 रुपए में बेचा जा रहा है.

ZEBRONICS Speaker

इस ब्लूटूथ स्पीकर को 85 फीसदी छूट के बाद अमेजन सेल में 9999 रुपए में बेचा जा रहा है. खासियतों की बात करें तो ये स्पीकर डॉल्बी ऑडियो, डुअल वायरलेस सबवूफर (125 वॉट के दो), ब्लूटूथ वर्जन 5.3 और पावरफुल बेस मिलेगा. ये स्पीकर 625 वॉट के ऑडियो आउटपुट के साथ आता है.

(फोटो- अमेजन)

Soundcore Anker Speaker

अगर आपका बजट कम है लेकिन फिर भी आपको बढ़िया साउंड वाला स्पीकर चाहिए तो ये इस स्पीकर को आप देख सकते हैं, अमेजन पर इस स्पीकर को 4.5 रेटिंग मिली हुई है लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ये स्पीकर अमेजन सेल का हिस्सा नहीं है.

(फोटो- अमेजन)

ये स्पीकर 80 वॉट स्टीरियो साउंड, पार्टीकास्ट 2.0, 18 घंटे के प्लेटाइम और कस्टमाइजेबल Eq एंड Bass फोर पार्टी समेत ढेरों खूबियों के साथ आता है. इस स्पीकर को 59 फीसदी डिस्काउंट के बाद 6999 रुपए में बेचा जा रहा है.

ध्यान दें: ये खबर केवल जानकारी के लिए है, किसी भी स्पीकर को खरीदने से पहले बाकी कस्टमर्स द्वारा प्रोडक्ट को मिले रिव्यू जरूर पढ़ें और इसके बाद ही कोई फैसला लें.

ये भी पढ़ें- Jio Plans: ₹449 वाले प्लान में ₹500 वाले प्लान से ज्यादा डेटा, रिचार्ज से पहले चेक करें बेनिफिट्स