पक्की हो गई Vivo T5 5G की लॉन्च डेट, मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ इस दिन मारेगा धमाकेदार एंट्री
Upcoming Smartphone in September 2026: सितंबर में वीवो का नया फोन Vivo T5 5G लॉन्च होने वाला है. दो कलर ऑप्शन्स में आपके लिए इस फोन को उतारा जाएगा और लॉन्च के बाद ये फोन फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा.

Vivo T5 5G Launch Date in India: वीवो का नया स्मार्टफोन आने वाला है, कंपनी ने Vivo T5 5G की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है. टी5 सीरीज में इससे पहले टी5 लाइट 5जी, टी5x 5जी और टी5 प्रो 5जी को उतारा जा चुका है. इस अपकमिंग मोबाइल के लिए फ्लिपकार्ट पर अलग से माइक्रोसाइट बनाई गई है जिससे फोन के बारे में कुछ अहम जानकारी सामने आई है.
ये फोन अगले हफ्ते 2 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा. इस फोन को रॉयल ब्रॉन्ज और सिल्वर ग्रीन दो कलर ऑप्शन्स में उतारा जाएगा. फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से ये तो कंफर्म हो गया है कि लॉन्च के बाद इस फोन को कंपनी की साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
Vivo T5 5G स्पेसिफिकेशन: कब होगा कंफर्म फीचर्स का खुलासा?
फ्लिपकार्ट पर बनी माइक्रोसाइट से पता चलता है कि 26 अगस्त यानी कल इस फोन के प्रोसेसर का खुलासा किया जाएगा, हालांकि ये बात तो कंफर्म हो गई है कि इस हैंडसेट में मीडियाटेक चिपसेट मिलेगा. इसके बाद 27 अगस्त को एआई फीचर्स का खुलासा होगा.
28 अगस्त को कंपनी फोन के डिस्प्ले का खुलासा करेगी, 30 अगस्त को फोन में कितने एमएएच की बैटरी मिलेगी, इस बात का खुलासा होगा. इसके बाद 31 अगस्त को कंपनी इस बात से पर्दा उठाएगी कि फोन में कितने मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा.
Vivo T5 5G Price और फीचर्स (संभावित)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और 7.99mm मोटाई के साथ आने वाले इस हैंडसेट की कीमत 34 हजार 999 रुपए से 49 हजार 999 रुपए तक हो सकती है. इसका मतलब ये हुआ है कि इस फोन को 50 हजार रुपए से कम कीमत में ग्राहकों के लिए उतारा जाएगा. स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो टी5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा. इसके अलावा 7050 एमएएच की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए मिलेगी.
ये भी पढ़ें- 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 6000mAh बैटरी, 10999 रुपए में लॉन्च हुआ Boltt Evo