EV, CNG, Hybrid या Petrol? आखिर कौन सी Car खरीदें?
आज की तारीख में अगर आप कोई कार खरीदने जाएं तो कौन सी कार लेना चाहेंगे? क्योंकि ऑप्शंस तो बहुत हैं, CNG, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्लेक्स फ्यूल वाली या फिर हाइब्रिड या इथेनॉल ब्लेंडेड जिसमें हर समय में कुछ न कुछ नया आ जाता है. जैसे E10 से शुरुआत हुई, फिर E20, E25, E30 और आगे पता नहीं और क्या-क्या आ जाए. पेट्रोल या सीएनजी में पैसा लगाना बेकार है, अब सवाल यह है कि आखिर एक आम आदमी एक आम बायर करे तो क्या करें?
पेट्रोल, CNG, हाइब्रिड, फ्लेक्स फ्यूल या फिर ईवी यही कंफ्यूजन आज भारतीय ऑटोमेकर और ऑटो मार्केट की सबसे बड़ी रियलिटी बन चुकी है. कुछ साल पहले तक भारत में E10 फ्यूल की बात होती थी. पेट्रोल में करीब 10% इथेनॉल मिलाया जाता था फिर सरकार ने E20 को एग्रेसिवली पुश कर दिया.