FY26 में EV बिक्री में जबरदस्त उछाल, 24.6 फीसदी बढ़कर 24.52 लाख यूनिट पहुंचा आंकड़ा; इन कंपनियों का रहा दबदबा

भारत में FY26 के दौरान इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में मजबूत बढ़त दर्ज की गई. Federation of Automobile Dealers Associations के अनुसार कुल EV रिटेल सेल्स 24.6 फीसदी बढ़कर 24.52 लाख यूनिट पहुंच गई. टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, पैसेंजर और कमर्शियल सभी सेगमेंट में डबल डिजिट ग्रोथ रही.

भारत में FY26 के दौरान इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री में मजबूत बढ़त दर्ज की गई. Image Credit: money9live

EV Sales India FY26: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. FY26 में EV रिटेल सेल्स में 24.6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. कुल बिक्री 24.52 लाख यूनिट तक पहुंच गई. खास बात यह है कि हर कैटेगरी में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है. टू व्हीलर से लेकर कमर्शियल व्हीकल तक सभी सेगमेंट में मजबूत प्रदर्शन रहा है. इससे भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का भविष्य और मजबूत होता दिख रहा है.

सभी कैटेगरी में दिखी मजबूत ग्रोथ

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी FADA के मुताबिक, FY26 में EV मार्केट ने हर सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, पैसेंजर व्हीकल और कमर्शियल व्हीकल सभी में अच्छी ग्रोथ दर्ज हुई. यह दिखाता है कि EV अब सिर्फ एक ऑप्शन नहीं बल्कि मेनस्ट्रीम बन रहा है. देश में तेजी से बढ़ती डिमांड इसका सबसे बड़ा संकेत है. इससे इंडस्ट्री का भरोसा भी मजबूत हुआ है.

पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में जबरदस्त उछाल

इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई. FY26 में कुल 1,99,923 यूनिट की बिक्री हुई. यह पिछले साल के मुकाबले 83.63 फीसदी ज्यादा है. हालांकि यह 2 लाख यूनिट के आंकड़े से थोड़ा कम रहा. फिर भी यह सेगमेंट तेजी से आगे बढ़ रहा है.

इन कंपनियों का रहा ना सबसे बड़ा

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की गई. FY26 में कुल 14,01,818 यूनिट बिके. यह पिछले साल के मुकाबले 21.81 फीसदी ज्यादा है. इस सेगमेंट में TVS Motor Company पहले नंबर पर रही. इसके बाद Bajaj Auto और Ather Energy का स्थान रहा.

ये भी पढ़ें- नई Triumph 350cc vs 400cc: कम कीमत के साथ कितना कम हुआ पावर और टॉर्क; चेक करें पूरी लिस्ट

थ्री व्हीलर और कमर्शियल सेगमेंट भी आगे

इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर सेगमेंट में 18.97 फीसदी की ग्रोथ के साथ 8,30,819 यूनिट बिक्री हुई. वहीं इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में सबसे तेज 120.57 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई. इस सेगमेंट में 19,454 यूनिट बिके. यह दिखाता है कि बिजनेस और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में भी EV तेजी से अपनाए जा रहे हैं.