Maruti Suzuki ने दिया ग्राहकों को झटका, त्योहारी सीजन से पहले 20,000 रुपए महंगी हुई गाड़ियां
Maruti Suzuki ने सितंबर में चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में 20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है. इससे पहले पिछले महीने करीब तीस हजार रुपए की कीमत में बढ़ोतरी की गई थी. कंपनी इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी को इसका मुख्य कारण बता रही है.

त्योहारी सीजन से पहले Maruti Suzuki इंडिया लिमिटेड ने ग्राहकों को जोरदार झटका देते हुए चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों को बढ़ा दिया है. कंपनी ने गाड़ियों की कीमतों में 20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है, ये मई के बाद से तीसरी बढ़ोतरी है. कीमत में बढ़ोतरी के पीछे कंपनी ने बढ़ती इनपुट कॉस्ट और महंगाई का बोझ बताया है. पिछले दो बार कंपनी ने पूरे पोर्टफोलियो की कीमतों को बढ़ाया था लेकिन अब इस बार केवल कुछ ही खास मॉडल्स की कीमत बढ़ाई गई है.
रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने दी जानकारी
इकनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, आपको सूचित किया जाता है कि इनपुट कॉस्ट में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए, कंपनी ने कुछ खास मॉडल्स की कीमतों में 20,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. कीमतों में यह बढ़ोतरी सितंबर 2026 से लागू हुई है. मारुति सुजुकी ही नहीं, बल्कि टाटा और हुंडई जैसी कंपनियों ने भी इनपुट कॉस्ट की वजह से सितंबर से गाड़ियों की कीमतें बढ़ाई है. भारत की सबसे बड़ी ऑटोमेकर कंपनी मारुति सुजुकी, लागत कम करने के उपायों के जरिए लागत के असर को जितना हो सके कम करने की लगातार कोशिश कर रही है.
कंपनी ने कहा, हालांकि, महंगाई का बोझ हाई लेवल पर होने और खराब लागत माहौल के चलते, कंपनी बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा मार्केट पर डालने के लिए मजबूर है, साथ ही यह पक्का करना जारी रखेगी कि ग्राहकों पर असर जितना हो सके कम से कम हो. हालांकि, मारुति सुजुकी ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इस बार कौन-कौन से मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है.
Maruti Arena और Nexa रेंज में हैं ये गाड़ियां
कंपनी की एरिना रेंज में S-Presso, Celerio, Alto K10, Eeco, WagonR, Dzire, Swift, Ertiga, Brezz और Victoris बेचती है, जबकि कंपनी की Nexa रेंज में e VITARA, Jimny, Invicto, Grand Vitara, XL6, Baleno और FRONX बेचती है.
ये भी पढ़ें- खत्म हुआ पेट्रोल का जमाना? CNG, हाइब्रिड और EV पर टूटे ग्राहक, अगस्त में बिकी 24 लाख से ज्यादा गाड़ियां