EPFO New Rules: नौकरी गई तो PF का पैसा तुरंत नहीं निकाल पाएंगे? जानें नए नियम
नौकरी चली जाए तो सबसे बड़ा सवाल होता है कि पीएफ यानी प्रोविडेंट फंड का पैसा कब और कितना निकाल सकते हैं. क्या नौकरी छूटने के तुरंत बाद पीएफ की पूरी रकम निकालना संभव है या इसके लिए कुछ शर्तें लागू होती हैं? ईपीएफओ के निकासी नियमों में बदलाव के बीच कर्मचारियों के लिए मिनिमम बैलेंस, आंशिक निकासी और पेंशन की पात्रता को समझना जरूरी है. इन नियमों का असर आपकी बचत और रिटायरमेंट फंड पर भी पड़ सकता है.