60 दिन के बोनस का ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के खाते में आएंगे इतने रुपए!
डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने 2025-26 के लिए एलिजिबल कर्मचारियों के लिए 60 दिनों के सैलरी के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दी है. इस फैसले से पोस्टल डिपार्टमेंट के लाखों कर्मचारियों, जिनमें ग्रामीण डाक सेवक (GDS), कैजुअल मजदूर और रेगुलर स्टाफ शामिल हैं, इन सभी में खुशी की लहर है. 60 दिन के बोनस का मतलब है कि यह रकम 60 दिनों की सैलरी या तय सैलरी के आधार पर कैलकुलेट की जाएगी. रेगुलर कर्मचारियों और GDS के लिए, बोनस कैलकुलेशन के लिए ज्यादा से ज्यादा महीने की लिमिट 7000 तय की गई है.
इस लिमिट का इस्तेमाल कर एलिजिबल कर्मचारियों के लिए बोनस की रकम लगभग 13,816 रुपए होने का अनुमान है. कैज़ुअल मजदूरों को 1200 रुपए के अनुमानित महीने के वेतन के आधार पर एड-हॉक बोनस मिलेगा, जो काम के दिनों की खास शर्तों पर निर्भर करेगा. पेमेंट का ऑर्डर तो जारी कर दिया गया है, लेकिन कर्मचारियों के अकाउंट में बोनस क्रेडिट करने की कोई खास तारीख नहीं बताई गई है.
More Videos
पेंशन, हेल्थ और कैंसर जैसे फायदे, LIC के ये 3 नए प्लान्स पूरी करेंगे आपको हर छोटी-बड़ी जरूरत
5 लाख के करने हैं 10 लाख? Post Office की ये स्कीम पैसों को कर देगी Double
रेपो रेट के बाद बैंक बढ़ा सकते हैं FD पर ब्याज दरें! ये बैंक दे रहा 8.5% तक का जबरदस्त रिटर्न
