Campa Cola के बाद अब डेयरी मार्केट में अंबानी की एंट्री! अमूल, मदर डेयरी का अब क्या होगा?

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने फ्लेवर्ड मिल्क सेगमेंट में जॉयलैंड ब्रांड के साथ धमाकेदार एंट्री की है. कंपनी ने तमिलनाडु से अपनी शुरुआत की है और इसका लक्ष्य देश भर में रेडी-टू-ड्रिंक डेयरी मार्केट में अपनी पैठ बनाना है. यह कदम सॉफ्ट ड्रिंक बाजार में कैंपा कोला की सफल वापसी के बाद उठाया गया है. जॉयलैंड के फ्लेवर्ड मिल्क की कीमत 20 रुपये रखी गई है. यह अमूल कूल, मदर डेयरी, आईटीसी की सनफीस्ट स्मूथ और केविंस जैसे स्थापित ब्रांडों के मौजूदा प्रोडक्ट के समान है. इस बार रिलायंस अपनी प्राइस स्ट्रेटजी के बजाय अपने विशाल डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क और ब्रांडिंग की ताकत पर काम कर रही है.

Short Videos