UPI MDR पर बड़ा फैसला, दिवाली तक नहीं लगेगा चार्ज, दुकानदारों को राहत

UPI से पेमेंट करने वाले दुकानदारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI ने चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर MDR चार्ज लागू करने का फैसला टाल दिया है. पहले इसे इस हफ्ते गुरुवार से लागू किया जाना था, लेकिन अब दिवाली के तुरंत बाद इसे लागू करने का फैसला लिया गया है. NPCI ने 13 अक्टूबर को जारी बयान में कहा कि त्योहारों के सीजन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. हालांकि, MDR चार्ज लागू करने की नई तारीख का ऐलान अलग से किया जाएगा.

Short Videos