5 इंच TFT डिस्प्ले, 6 स्पीड गियरबॉक्स और 4 वॉल्व इंजन, Bajaj ने लॉन्च की नई Pulsar N250SS

Bajaj ऑटो ने भारतीय बाजार में Pulsar N250SS को ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. अपडेटेड मोटरसाइकिल में 4 वॉल्व इंजन, 6 स्पीड गियरबॉक्स, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, राइड मोड्स, गूगल मैप्स मिररिंग के साथ 5-इंच TFT डिस्प्ले और एक स्पोर्ट्स शिफ्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

बजाज बाइक Image Credit: बजाज ऑटो

Highlights

  • आ गई बजाज की नई बाइक.
  • कीमत 1.60 लाख से कम.
  • 5 इंच टीएफटी कंसोल से लैस.

Bajaj Pulsar N250SS Launched: बजाज ऑटो ने ग्राहकों के लिए नई पल्सर N250SS को लॉन्च कर दिया है. इस अपडेटेड बाइक में 4 वॉल्व इंजन, 6 स्पीड गियरबॉक्स, गूगल मैप्स मिररिंग, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी के साथ 5 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. अपडेट के साथ स्पोर्ट्स शिफ्टर और कुछ एडिशनल सेफ्टी फीचर्स को भी शामिल किया गया है.

ये बाइक मौजूदा पल्सर N250 पर आधारित है, जिसमें मैकेनिकल और टेक्नोलॉजिकल अपग्रेड किए गए हैं. यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ है जब पल्सर ब्रांड भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में 25 साल पूरे कर रहा है.

Bajaj Pulsar N250SS Price

बजाज ऑटो की इस बाइक की कीमत 1 लाख 59 हजार 406 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) तय की गई है. इसका अपडेटेड इंजन, TFT डिस्प्ले, गूगल मैप्स मिररिंग और इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल टेक्नोलॉजी इसे मौजूदा पल्सर N250 से अलग बनाती है.

इंजन और गियरबॉक्स से जुड़ी डिटेल

नई पल्सर N250SS में 4 वॉल्व इंजन है जो 25PS की मैक्सिमम पावर और 22Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह मौजूदा पल्सर N250 से थोड़ा ज्यादा है, जो 24.5PS पावर और 21.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन अब 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जो पुराने मॉडल के 5 स्पीड ट्रांसमिशन की जगह लेता है. अतिरिक्त गियर मोटरसाइकिल को एक बदला हुआ ट्रांसमिशन सेटअप देता है, हालांकि हाइवे क्रूजिंग और ओवरऑल परफॉर्मेंस पर इसका असर रोड टेस्ट के बाद साफ होगा.

एक और खास बात इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (ETB) है, जो राइड मोड को ऑन करता है. ये मौजूदा ABS मोड के साथ दिया गया है, जिससे राइडर असिस्टेंस पैकेज बढ़ जाता है. उम्मीद की जा सकती है कि बजाज हाल ही में लॉन्च हुई पल्सर N160SS जैसे ही राइडिंग मोड देगा, जो रेन, ऑफरोड, स्पोर्ट और रोड के साथ आती है.

Bajaj Pulsar N250SS Features

मोटरसाइकिल के कॉकपिट में सबसे खास बदलाव नया 5 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है, जो स्टैंडर्ड N250 पर LCD यूनिट की जगह लेता है. डिस्प्ले गूगल मैप्स मिररिंग को सपोर्ट करता है, जिससे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में नेविगेशन फंक्शनैलिटी जुड़ जाती है. इसमें अपडेटेड इक्विपमेंट पैकेज के हिस्से के तौर पर एक स्पोर्ट्स शिफ्टर भी है. इसका मतलब कि राइडर अब क्लच का इस्तेमाल किए बिना अपशिफ्ट कर पाएंगे.

एक्स्ट्रा फीचर्स में एडजस्टेबल लीवर, एक USB टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, एक हैजर्ड स्विच और पैनिक ब्रेक अलर्ट शामिल है. ये सभी एडिशन मोटरसाइकिल की सुविधा और सेफ्टी इक्विपमेंट को बढ़ाते हैं, साथ ही क्वार्टर-लीटर सेगमेंट में और टेक्नोलॉजी लाते हैं.

ये भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO से Maruti Suzuki Victoris तक, इन 4 CNG गाड़ियों में मिलेगी बड़ी डिग्गी