Closing Bell: लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट, निफ्टी 22850 के नीचे, सेंसेक्स 143 अंक टूटा; IT शेयर चमके
Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा है, जिससे सुबह की 800 अंकों की बढ़त खत्म हो गई है. इसमें केमिकल, मेटल और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है. बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें निफ्टी 22,700 के स्तर से नीचे आ गया.
Highlights
- बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए.
- लगभग 884 शेयरों में तेजी आई, 3361 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
- रियल्टी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 1-2% की गिरावट दर्ज की गई.
Closing Bell: बुधवार 21 अक्टूबर को शेयर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. दोनों ही इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी सुबह के हरे निशान से लाल निशान में आ गए और गिरावट के साथ ही बंद हुए. बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुए, जिसमें निफ्टी 22,700 के स्तर से नीचे आ गया.
सेंसेक्स 143.21 अंक या 0.19 फीसदी गिरकर 73,709.69 पर बंद हुआ, और निफ्टी 77.60 अंक या 0.34 फीसदी गिरकर 22,811.35 पर आ गया. लगभग 884 शेयरों में तेजी आई, 3361 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, और 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.
टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी पर सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरं में बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, एटरनल, ट्रेंट और मारुति सुजुकी शामिल थे, जबकि इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी रही.
सेक्टोरल इंडेक्स
सेक्टर के हिसाब से देखें तो, आईटी इंडेक्स में 2.5% की तेजी आई, जबकि ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी, मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी और प्राइवेट बैंक सेक्टर में 1-2% की गिरावट दर्ज की गई. सेक्टोरल मोर्चे पर, केवल पांच इंडेक्स ही हरे निशान में रहे.
प्रॉफिट बुकिंग
ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली, जिससे सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर से लगभग 1,000 अंक नीचे बंद हुआ, जबकि निफ्टी 22,800 के स्तर के आसपास बंद हुआ.
तेल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार
ब्रेंट क्रूड की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर कारोबार कर रही हैं, जिससे निवेशक घबरा गए हैं. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सप्लाई में रुकावट की आशंका पैदा हो गई है, जिससे तेल की कीमतों में उछाल आया है. इसके अलावा, अमेरिका में क्रूड और पेट्रोलियम उत्पादों के घटते स्टॉक को देखते हुए भी तेल की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है.
Latest Stories
दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव, रेन इंडस्ट्रीज पर दांव; इस कंपनी के 4 लाख शेयर बेचे
क्या अगले 2 महीने में बाजार में आने वाली है बड़ी गिरावट, दिग्गज ब्रोकरेज ने घटाया Nifty50 का टारगेट
Opening Bell: सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 23000 के पार, IT शेयरों में तेजी
