Stocks to Watch: बजाज फाइनेंस, Hindustan Zinc, Infosys समेत इन शेयरों पर आज रहेगी नजर

21 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार में Bajaj Finance, L&T Technology Services, Hindustan Zinc, Piramal Finance, Delta Corp और Waaree Renewable Technologies के शेयर फोकस में रहेंगे. Bajaj Finance और Hindustan Zinc ने सितंबर तिमाही में मजबूत मुनाफा दर्ज किया, जबकि Delta Corp और Sobha के नतीजे कमजोर रहे. Infosys ने Truist के साथ साझेदारी का विस्तार किया है.

Bajaj Finance, Hindustan Zinc और Infosys समेत इन शेयरों पर नजर. Image Credit: money9live

Highlights

  • Bajaj Finance का मुनाफा 29 फीसदी बढ़कर 6,367 करोड़ रुपये हुआ.
  • Hindustan Zinc का मुनाफा 142.1 फीसदी उछलकर 6,412 करोड़ रुपये पहुंचा.
  • Infosys, Dhampur Bio Organics और Transrail Lighting से जुड़े कारोबारी अपडेट पर रहेगी नजर.

शेयर बाजार में बुधवार, 21 अक्टूबर को Bajaj Finance, L&T Technology Services, Hindustan Zinc, Delta Corp, Waaree Renewable Technologies और Piramal Finance समेत कई कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे. कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजों, नए कारोबारी समझौतों, निवेश और मैनेजमेंट में बदलाव से जुड़े अपडेट का असर शेयरों पर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा Infosys, Diamond Power Infrastructure, Dhampur Bio Organics, Sobha और Just Dial के शेयर भी चर्चा में रहेंगे. आज Eternal, Adani Green Energy, Indian Hotels, KEI Industries और SRF समेत कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी.

Bajaj Finance और L&T Technology के नतीजे

Bajaj Finance का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 29 फीसदी बढ़कर 6,367 करोड़ रुपये हो गया. पिछले साल कंपनी ने 4,948 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. नेट इंटरेस्ट इनकम 24 फीसदी बढ़कर 13,335 करोड़ रुपये रही. प्री-प्रोविजनिंग ऑपरेटिंग प्रॉफिट 23 फीसदी बढ़कर 10,699 करोड़ रुपये पहुंच गया. कंपनी का ग्रॉस NPA घटकर 1.06 फीसदी और नेट NPA 0.42 फीसदी पर आ गया. कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए AUM ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया है.

L&T Technology Services का मुनाफा 66.8 फीसदी बढ़कर 548.2 करोड़ रुपये रहा. रेवेन्यू 12.1 फीसदी बढ़कर 3,040.4 करोड़ रुपये और EBIT 29.8 फीसदी बढ़कर 496.6 करोड़ रुपये हो गया. EBIT मार्जिन 14.1 फीसदी से बढ़कर 16.3 फीसदी पहुंच गया. कंपनी ने 20 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

Hindustan Zinc और Piramal Finance में मजबूत ग्रोथ

Hindustan Zinc का मुनाफा 142.1 फीसदी उछलकर 6,412 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी का रेवेन्यू भी 76.5 फीसदी बढ़कर 15,093 करोड़ रुपये रहा. Piramal Finance का मुनाफा 67 फीसदी बढ़कर 545 करोड़ रुपये पहुंच गया. नेट इंटरेस्ट इनकम में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 1,530 करोड़ रुपये रही.

इसके उलट Delta Corp को 106.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जबकि पिछले साल कंपनी को 25.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. Waaree Renewable Technologies का मुनाफा 30 फीसदी घटकर 81.5 करोड़ रुपये रहा, हालांकि रेवेन्यू 36.5 फीसदी बढ़कर 1,057.8 करोड़ रुपये पहुंच गया. Sobha का मुनाफा 54.6 फीसदी गिरकर 33 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 31.3 फीसदी घटकर 967.1 करोड़ रुपये रहा.

Infosys और Dhampur Bio Organics पर अपडेट

Infosys ने अमेरिकी वित्तीय सेवा कंपनी Truist के साथ अपनी साझेदारी बढ़ाई है. इसके तहत हैदराबाद में बैंक के AI बेस्ड ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के विकास में सहयोग किया जाएगा. वहीं, Dhampur Bio Organics ने स्विट्जरलैंड की Planetary SA के साथ भारत में मायकोप्रोटीन के एक्सक्लूसिव उत्पादन के लिए टेक्नोलॉजी लाइसेंसिंग समझौता किया है.

Diamond Power Infrastructure के बोर्ड ने कुंडिप एस ठाकेर को CFO नियुक्त करने की मंजूरी दी है. यह नियुक्ति 20 अक्टूबर से प्रभावी है. कंपनी के पूर्व CFO पवन लोहिया को डिप्टी CFO बनाया गया है.

Transrail Lighting और Ceigall India पर नजर

Transrail Lighting के बोर्ड ने NOPL Pace Green Energy में 49 फीसदी हिस्सेदारी 20 करोड़ रुपये में खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. NOPL महाराष्ट्र में करीब 990 MW AC क्षमता का सोलर पावर पोर्टफोलियो विकसित कर रही है. Ceigall India की सब्सिडियरी ने इंटरस्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के विकास और संचालन के लिए Central Transmission Utility of India के साथ समझौता किया है.

ये भी पढ़ें- Dividend Stocks: इन तीनों शेयरों का रिकॉर्ड डेट कल, आपके पास हैं ये स्टॉक, जानें- कितना मिलेगा पैसा

Xpro India में Ashish Kacholia की बल्क डील

निवेशक Ashish Kacholia ने Xpro India के 2.22 लाख शेयर 21.53 करोड़ रुपये में बेचे. शेयरों की औसत कीमत 970.11 रुपये प्रति शेयर रही. यह कंपनी की पेड-अप इक्विटी कैपिटल का 0.94 फीसदी है. आज Eternal, Adani Green Energy, Indian Hotels, KEI Industries, SRF और Vishal Mega Mart समेत कई कंपनियों के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.