Stocks to Buy: इन तीन शेयरों पर 20 अक्टूबर को लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने दिया दमदार टारगेट; स्टॉक करा सकते हैं कमाई

Stocks to Buy on 20 October: 19 अक्टूबर सोमवार के कारोबार में भारतीय शेयरों में भारी गिरावट आई. इस बीच टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरावगी तीन स्टॉक्स सुझाए हैं. इन शेयरों के लिए एंट्री प्राइस, स्टॉप लॉस और टारगेट तय किए गए हैं. ये शेयर हफ्ते भर में अपने टारगेट को हिट कर सकते हैं.

3 शेयरों में खरीदारी की सलाह. Image Credit: money9live

Highlights

  • सोमवार के कारोबार में भारतीय शेयरों में भारी गिरावट आई.
  • इन शेयरों के लिए एंट्री प्राइस, स्टॉप लॉस और टारगेट तय किए गए हैं.
  • करूर वैश्य बैंक के शेयर मजबूती आई है.

Stocks to Buy on 20 October: 19 अक्टूबर सोमवार के कारोबार में भारतीय शेयरों में भारी गिरावट आई. लगातार आठ हफ्तों की गिरावट का सिलसिला टूटने के बाद, हाल ही में हुई अधिकांश बढ़त खत्म हो गई. शेयर बाजार लगातार दबाव में नजर आ रहा है. इस बीच अगर आप ऐसे शेयर की तलाश में हैं, जो आपको कमाई करा सकें, तो चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरावगी तीन स्टॉक्स सुझाए हैं.

दीपेश सरावगी ने करूर वैश्य बैंक, मीशो और जेके लक्ष्मी सीमेंट के शेयरों में 20 अक्टूबर को कैश सेगमेंट में खरीदारी की सलाह दी है. इन शेयरों के लिए एंट्री प्राइस, स्टॉप लॉस और टारगेट तय किए गए हैं. ये शेयर हफ्ते भर में अपने टारगेट को हिट कर सकते हैं.

शेयरखरीदारी का भावस्टॉप लॉसटारगेट
करूर वैश्य बैंक₹370₹350₹410
मीशो₹230₹218₹256
जेके लक्ष्मी सीमेंट₹492₹465₹540

करूर वैश्य बैंक

करूर वैश्य बैंक के शेयर में 358 रुपये के अहम रेजिस्टेंस लेवल को पार करने के बाद मजबूती आई है. बढ़ते वॉल्यूम ने इस ब्रेकआउट को सपोर्ट दिया है. शेयर अपने ऑल-टाइम हाई पर कारोबार कर रहा है, जो मजबूत खरीदारी और पॉजिटिव प्राइस ट्रेंड को दिखाता है.

सुपरट्रेंड इंडिकेटर में तेजी का संकेत बना हुआ है, जबकि एमएसीडी में बुलिश क्रॉसओवर बना है. अगर शेयर 358 रुपये के ब्रेकआउट स्तर के ऊपर बना रहता है, तो इसमें आगे तेजी की संभावना है.

  • खरीदारी का भाव: ₹370
  • स्टॉप लॉस: ₹350
  • टारगेट: ₹410

मीशो

मीशो के शेयर ने अपनी बढ़ती ट्रेंडलाइन के सपोर्ट से वापसी की है. इसके बाद इनसाइड कैंडलस्टिक पैटर्न का ब्रेकआउट देखने को मिला है, जो नई खरीदारी का संकेत देता है. शेयर मिडिल बोलिंजर बैंड यानी 20-दिन के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) के ऊपर बना हुआ है.

रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) भी 50 के स्तर से ऊपर आकर 53.94 पर पहुंच गया है. ये संकेत शेयर में शॉर्ट टर्म मोमेंटम में सुधार की ओर इशारा करते हैं. ट्रेंडलाइन सपोर्ट बने रहने पर शेयर में आगे बढ़त की संभावना है.

  • खरीदारी का भाव: ₹230
  • स्टॉप लॉस: ₹218
  • टारगेट: ₹256

जेके लक्ष्मी सीमेंट

जेके लक्ष्मी सीमेंट के शेयर ने मजबूत वॉल्यूम के साथ साइडवेज रेंज से ब्रेकआउट किया है और गिरती हुई ट्रेंडलाइन को भी पार कर लिया है. शेयर मिडिल बोलिंजर बैंड यानी 20-दिन के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) के ऊपर कारोबार कर रहा है.

एमएसीडी में बुलिश क्रॉसओवर बना है, जो तेजी के मोमेंटम में सुधार का संकेत देता है. अगर शेयर ब्रेकआउट स्तर के ऊपर बना रहता है, तो इसमें 540 रुपये तक जाने की संभावना है. खरीदारी कमजोर पड़ने पर शेयर में गिरावट आ सकती है.

  • खरीदारी का भाव: ₹492
  • स्टॉप लॉस: ₹465
  • टारगेट: ₹540

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना हुआ महंगा… पहुंचा 1.5 लाख रुपये के पार, त्योहारी खरीदारी से चमका गोल्ड का भाव

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.