Dividend Stock: हर शेयर पर ₹25 का डिविडेंड देगी ये कंपनी, अगर 23 अक्टूबर तक खरीद लिया ये स्टॉक!
Dividend Share: LTM ने हर इक्विटी शेयर पर 25 रुपए का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है और इसके लिए 23 अक्टूबर की रिकॉर्ड डेट तय की गई है. कंपनी की फाइलिंग के अनुसार, एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड की घोषणा के 30 दिनों के अंदर पेमेंट मिल जाएगा.
Highlights
- एलटीएम ने 25 रुपए डिविडेंड का किया ऐलान.
- 23 अक्टूबर है डिविडेंड रिकॉर्ड डेट.
- दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट घटा.
LTM Ltd जिसे पहले LTIMindtree के नाम से जाना जाता था, कंपनी ने 16 अक्टूबर को घोषित सितंबर-तिमाही के नतीजों के साथ-साथ फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए हर इक्विटी शेयर पर 25 रुपए का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है. कंपनी ने डिविडेंड के लिए शेयरहोल्डर की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए शुक्रवार,23 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. आसान भाषा में इसका मतलब ये है कि अगर आपके पास 23 अक्टूबर तक इस कंपनी का शेयर है तो आपको डिविडेंड मिलेगा.
कंपनी की रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार, एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को 30 दिनों के अंदर पेमेंट मिल जाएगा जिनके नाम कंपनी के मेंबर्स के रजिस्टर या डिपॉजिटरी द्वारा मेंटेन किए गए बेनिफिशियल ओनर्स की लिस्ट में हैं. डिविडेंड की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब IT सर्विसेज कंपनी ने FY27 की दूसरी तिमाही में प्रॉफिट में लगातार गिरावट की रिपोर्ट दी है.
LTM Q2 Results
LTM ने Q2 FY27 में नेट प्रॉफिट में तिमाही-दर-तिमाही 4.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की है जो पिछली तिमाही में 1466 करोड़ रुपए था, जबकि तिमाही-दर-तिमाही यह 1398 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेशन से रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही 1.7 फीसदी बढ़कर 11,808 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछली तिमाही में 11,608 करोड़ रुपए था. इंटरेस्ट और टैक्स से पहले की कमाई (EBIT) 2.2 फीसदी बढ़कर 1839 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछली तिमाही में 1799 करोड़ रुपए थी. कंपनी का EBIT मार्जिन 10 बेसिस पॉइंट बढ़कर 15.6 फीसदी हो गया जबकि जून तिमाही में यह 15.5 फीसदी था.
LTM Share Price: कैसी रही है इस स्टॉक की परफॉर्मेंस
LTM शेयर शुक्रवार के ट्रेडिंग सेशन में 4390 रुपए पर बंद हुआ, जो 4235 रुपए के पिछले क्लोज से 155 रुपए या 3.66 फीसदी ज्यादा था. सेशन के दौरान, स्टॉक ने 4419.50 रुपए का हाई और 4211.10 का लो टच किया. प्राइस चार्ट के अनुसार, LTM शेयर पिछले एक साल में लगभग 23.79 फीसदी गिर चुका है, एक साल पहले ये शेयर आज ही के दिन यानी 20 अक्टूबर 2025 को 5596.50 रुपए का था.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.
ये भी पढ़ें- Suzlon, Adani Green Energy से Polycab तक, इन 3 शेयर्स में मिल सकता है 73% तक का बंपर रिटर्न!
Latest Stories
Dividend Stocks: इन तीनों शेयरों का रिकॉर्ड डेट कल, आपके पास हैं ये स्टॉक, जानें- कितना मिलेगा पैसा
Stocks to Buy: इन तीन शेयरों पर 21 अक्टूबर को लगाएं दांव, ब्रोकरेज ने दिया दमदार टारगेट; स्टॉक करा सकते हैं कमाई
BSE-NSE ने दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए तय किया समय, 2:20 से 3:30 बजे तक खुलेगा शेयर बाजार
