Suzlon, Adani Green Energy से Polycab तक, इन 3 शेयर्स में मिल सकता है 73% तक का बंपर रिटर्न!

जेफरीज और मोतीलाल ओसवाल ने Polycab के अलावा Suzlon और Adani Green Energy जैसे स्टॉक्स में 73 फीसदी तक के रिटर्न मिलने के संकेत दिए हैं. इन तीनों ही शेयर्स के टारगेट प्राइस क्या हैं, चलिए जानते हैं.

सुजलॉन एनर्जी Image Credit: Money9 Live

Highlights

  • सुजलॉन में आ सकती है बंपर तेजी.
  • अडानी ग्रीन पर भी रखेंगे फोकस.
  • पॉलीकैब में भी तेजी के मिल रहे संकेत.

Sensex और Nifty इस हफ्ते में बढ़त देखने को मिली, सेंसेक्स इस हफ्ते लगभग 3.30 फीसदी की बढ़त के साथ 74,729.27 रुपए तो वहीं निफ्टी 2.49 फीसदी की बढ़त के साथ 23,146.15 रुपए के साथ शुक्रवार, 16 अक्टूबर को बंद हुआ. मोतीलाल ओसवाल और जेफरीज जैसे टॉप ब्रोकरेज ने रिपोर्ट में कुछ स्टॉक्स में बन रहे मौकों पर रोशनी डाली है जिससे पता चलता है कि Suzlon, Adani Green और Polycab में 73 फीसदी तक की बढ़त की उम्मीद है.

Suzlon Energy Share Target

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल ने रिपोर्ट में सुजलॉन एनर्जी पर बाय टिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 65 रुपए दिया है, इसका मतलब ये हुआ कि इस स्टॉक में मौजूदा मार्केट प्राइस से 73 फीसदी तक की बढ़त की उम्मीद है. ब्रोकरेज को उम्मीद है कि विंड टर्बाइन बनाने वाली कंपनी को मजबूत ऑर्डर बुक, ज्यादा डिलीवरी और विंड पावर की बढ़ती मांग से फायदा होगा.

Q1 FY27 के आखिर में सुजलॉन की ऑर्डर बुक 5.9 गीगावाट (GW) थी, इसे इस फाइनेंशियल ईयर में अब तक लगभग 1.3 GW के ऑर्डर भी मिले हैं. मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि यह पाइपलाइन Q3 FY28 तक डिलीवरी की संभावना देती है. FY27 में डिलीवरी साल-दर-साल 35 फीसदी बढ़कर 3.3 GW होने की उम्मीद है, जिसमें दूसरी छमाही में 2.1 GW आएगी. FY26-28 के बीच EBITDA के 22 फीसदी CAGR से बढ़ने का अनुमान है.

Adani Green Energy Share Target

जेफरीज ने अडानी ग्रीन एनर्जी पर बाय रेटिंग बनाए रखी है और टारगेट प्राइस 1695 रुपए दिया है, यानी इस स्टॉक में मौजूदा प्राइस से 35 फीसदी तक की बढ़त का संकेत है. यह कॉल अर्निंग्स ग्रोथ, बढ़ती पावर डिमांड और बैटरी स्टोरेज के मौकों पर आधारित है. स्टॉक अपने पीक से 22 फीसदी नीचे आ गया है और EBITDA के मुकाबले एक साल की फॉरवर्ड एंटरप्राइज वैल्यू के 20 गुना पर ट्रेड कर रहा है. जेफरीज को उम्मीद है कि FY26-30 के बीच EBITDA 30 फीसदी CAGR से बढ़ेगा.

ज्यादा पावर डिमांड, बढ़ता तापमान और बेहतर इस्तेमाल से मदद मिल सकती है. जेफरीज को बैटरी एनर्जी स्टोरेज में भी पोटेंशियल दिख रहा है. अडानी ग्रीन FY27 के आखिर तक 10 गीगावाट-घंटे से ज़्यादा कैपेसिटी बढ़ाने का प्लान बना रही है.

Polycab India Share Target

जेफरीज ने पॉलीकैब इंडिया में बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 11040 रुपए रखा है. इसका मतलब ये है कि इस स्टॉक में मौजूदा प्राइस से 33 फीसदी तक की बढ़त की उम्मीद है, ब्रोकरेज का मानना ​​है कि केबल और वायर में नए कॉम्पिटिशन के डर से पॉलीकैब को ज्यादा नुकसान नहीं होगा.

स्टॉक जून के अपने पीक से लगभग 20 फीसदी गिर गया है. चिंता अल्ट्राटेक सीमेंट की अल्ट्रावोल्ट के ज़रिए एंट्री को लेकर है. जेफरीज का अनुमान है कि नई कंपनी के 1800 करोड़ रुपये के प्लान किए गए कैपेक्स से उसे FY29-30 तक इंडस्ट्री सेल्स में 5 से 6 फीसदी हिस्सा मिल सकता है.

इनफॉर्मल मार्केट इंडस्ट्री का लगभग 25 फीसदी हिस्सा है, जिससे ऑर्गनाइज्ड प्लेयर्स के बढ़ने की गुंजाइश है. पॉलीकैब का झुकाव केबल की तरफ ज्यादा है जबकि नई कंपनी वायर पर ज़्यादा फोकस करती दिख रही है. कॉम्पिटिशन प्राइसिंग, मार्केट शेयर और मार्जिन पर कैसे असर डालता है, यह ट्रैक करना जरूरी होगा.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है.

ये भी पढ़ें– 3 साल में दे चुका है 453% तक का जबरदस्त रिटर्न, अब कंपनी देगी हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट