3 साल में दे चुका है 453% तक का जबरदस्त रिटर्न, अब कंपनी देगी हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर, अगले हफ्ते है रिकॉर्ड डेट

Titan Biotech ने 1:4 बोनस इश्यू को मंजूरी दी है, जिससे एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को हर चार शेयर पर 2 रुपए की फेस वैल्यू वाला एक फुली पेड-अप इक्विटी शेयर मिलेगा. इसकी रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते है, चलिए आपको बताते हैं कि अलॉटमेंट डेट क्या है?

बोनस शेयर Image Credit: टीवी9 भारतवर्ष

Highlights

  • टाइटन बायोटेक देगा 1:4 बोनस.
  • शेयरधारकों को मिलेंगे फ्री में इक्विटी शेयर.
  • बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट 23 अक्टूबर.

Titan Biotech Bonus Share: टाइटन बायोटेक लिमिटेड के शेयर अगले हफ्ते फोकस में रहेंगे क्योंकि बोनस शेयर की इश्यू रिकॉर्ड डेट है. कंपनी ने इस स्पेशल केमिकल्स स्टॉक में 1:4 रेशियो में बोनस शेयर जारी करने की घोषणा की है. इसका मतलब ये हुआ कि अगर आपके पास टाइटन बायोटेक के 4 शेयर हैं तो आपको हर 4 शेयर पर 1 बोनस शेयर मिलेगा. यह कॉर्पोरेट एक्शन फर्म के स्टॉक स्प्लिट करने के कुछ महीने बाद आया है. टाइटन बायोटेक का शेयर प्राइस शुक्रवार, 16 अक्तूबर को 1.57 फीसदी रिटर्न देने के बाद 406.90 रुपए पर बंद हुआ है.

कितनी है Titan Biotech Share की फेस वैल्यू?

लाइव मिंट के मुताबिक, टाइटन बायोटेक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:4 के रेशियो में बोनस इश्यू पर विचार किया और मंजूरी दी. इसका मतलब है कि हर एलिजिबल इन्वेस्टर को उनके पास मौजूद हर चार मौजूदा शेयर के बदले एक पूरी तरह से पेड-अप इक्विटी शेयर (फेस वैल्यू 2 रुपए) मिलेगा.

Titan Biotech Bonus Record Date

टाइटन बायोटेक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पेआउट के लिए शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी तय करने के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय की है. इसका मतलब ये है कि अगर आपके पास 23 अक्टूबर तक कंपनी का शेयर हुआ तो आपको बोनस शेयर का फायदा मिलेगा.

कंपनी ने कहा, हम आपको सूचित करते हैं कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस इक्विटी शेयर्स के अलॉटमेंट के लिए एलिजिबल शेयरहोल्डर्स की एलिजिबिलिटी का पता लगाने के मकसद से रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 23 अक्टूबर, 2026 (T Day) तय की है.

कब इश्यू होगा बोनस शेयर?

कंपनी ने अलॉटमेंट के लिए सोमवार 26 अक्टूबर को आखिरी दिन तय किया है. बोनस शेयर्स 1:4 के अनुपात में जारी किए जाएंगे. BSE फाइलिंग के अनुसार, पेड-अप बोनस इक्विटी शेयर अलॉटमेंट की तारीख से अगले वर्किंग डे यानी मंगलवार 27 अक्तूबर 2026 को ट्रेडिंग के लिए बोनस शेयर उपलब्ध होंगे.

Titan Biotech Share का कैसा रहा है प्राइस ट्रेंड?

शुक्रवार को BSE पर स्टॉक 1.57 फीसदी बढ़कर 406.90 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ, इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 1681.25 करोड़ था. 22.35 फीसदी के रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) वाले इस स्पेशियलिटी केमिकल स्टॉक ने 2026 में अब तक 91.44 फीसदी रिटर्न दिया है. ये स्टॉक एक साल में 60.93 फीसदी, इस शेयर ने तीन साल में लगभग 453 फीसदी का रिटर्न दिया है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 2 दिन में Yes Bank शेयर हुए धड़ाम! 17% तक टूटे स्टॉक; अब रेटिंग एजेंसी ने बता दिया बैंक का क्या होगा?