Mahindra XUV 3XO से Maruti Suzuki Victoris तक, इन 4 CNG गाड़ियों में मिलेगी बड़ी डिग्गी
CNG Cars: हम आज आपको उन चार गाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनमें बड़ी डिग्गी और फुल बूट स्पेस मिलता है. इस लिस्ट में महिंद्रा, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी की सीएनजी गाड़ियां शामिल हैं.
Highlights
- बड़ी डिग्गी वाली शानदार सीएनजी गाड़ियां.
- महिंद्रा और टाटा में ट्विन सिलेंडर.
- मारुति सीएनजी कारों में बेहतरीन माइलेज.
फ्यूल एफिशिएंसी और कम रनिंग कॉस्ट CNG कारों को एक अच्छा ऑप्शन बनाती हैं, लेकिन इसमें हमेशा एक दिक्कत रही है और वो है बूट स्पेस. लेकिन अब अच्छी बात यह है कि कंपनियों ने ग्राहकों की इस परेशानी को समझा और इस दिक्कत का हल निकाल लिया है. हम आज आपको उन सीएनजी गाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनमें बड़ी डिग्गी मिलती है.
Mahindra XUV 3XO ZNG
महिंद्रा की इस सीएनजी गाड़ी में 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें फैक्ट्री-फिटेड ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप का इस्तेमाल हुआ है जिससे फुल बूट स्पेस मिलता है. पेट्रोल वेरिएंट में 364 लीटर बूट कैपेसिटी होने का दावा किया गया है. इस सीएनजी एसयूवी में 1.2 लीटर थ्री सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो CNG मोड में 111hp पावर और 200Nm टॉर्क जेनरेट करता है. महिंद्रा का दावा है कि सीएनजी पर ये गाड़ी एक किलोग्राम में 24.7 किलोमीटर तर की दूरी तय कर सकती है और ये कार 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में आती है. इस गाड़ी की कीमत 9.99 लाख (एक्स शोरूम) से 12.27 लाख (एक्स-शोरूम) तक है.
Maruti Suzuki Brezza S-CNG
एनडीटीवी ऑटो के मुताबिक, मारुति सुजुकी की इस सीएनजी गाड़ी में 328 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, इसका CNG टैंक बॉडी के नीचे है. इस कार में 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो CNG मोड में 88hp पावर और 121.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये गाड़ी एक किलोग्राम में 26.9 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.
Tata Nexon iCNG
नेक्सन के सीएनजी मॉडल में भी सिलेंडर के साथ आपको फुल बूट स्पेस मिलता है. 321 लीटर के बूट स्पेस के साथ इसमें ट्वीन सिलेंडर सीएनजी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. XUV 3XO ZNG की तुलना नेक्सन सीएनजी का बूट स्पेस 51 लीटर ज्यादा बड़ा है.
इस एसयूवी में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है जो CNG मोड में 100hp पावर और 170Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है. एक किलोग्राम में टाटा की ये गाड़ी 24 किलोमीटर तक की दूरी तय करती है. इस दाढ़ी की कीमत 8.35 लाख (एक्स शोरूम) से 13.42 लाख (एक्स शोरूम) तक है.
Maruti Suzuki Victoris S-CNG
मारुति सुजुकी की इस एसयूवी में भी आपको सिलेंडर के साथ फुल बूट स्पेस मिलेगा. इस कार में 320 लीटर का बूट स्पेस है, वहीं इस गाड़ी के पेट्रोल वर्जन में 439 लीटर का बूट स्पेस मिलता है.इसमें 1.5 लीटर इंजन है जो 87hp पावर और 121.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है. एक किलोग्राम में ये एसयूवी 27.02 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. इस गाड़ी के सीएनजी मॉडल की कीमत 11.55 लाख (एक्स शोरूम) से 14.82 लाख (एक्स शोरूम) तक है.
ये भी पढ़ें- 90,000 रुपए तक का छप्परफाड़ डिस्काउंट, Skoda Kylaq और Kushaq के साथ मिल रहे धांसू ऑफर्स!
Latest Stories
90,000 रुपए तक का छप्परफाड़ डिस्काउंट, Skoda Kylaq और Kushaq के साथ मिल रहे धांसू ऑफर्स!
हमले के वक्त किस गाड़ी में थे Tiger Shroff? हमलावरों के निशाने पर आई इस कार में हैं ये दमदार फीचर्स
Tata Punch EV से MG Windsor EV तक, 15 लाख से सस्ती ये 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां देती हैं 468km तक की रेंज
