90,000 रुपए तक का छप्परफाड़ डिस्काउंट, Skoda Kylaq और Kushaq के साथ मिल रहे धांसू ऑफर्स!

Car Discounts: अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Skoda Kylaq, Kushaq और Slavia की खरीद पर 90,000 रुपए तक का बंपर डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

स्कोडा ऑफर्स Image Credit: स्कोडा

Highlights

  • अक्टूबर में स्कोडा कंपनी की गाड़ियों पर छूट.
  • स्कोडा दे रही हजारों के फायदे.
  • 31 अक्टूबर तक उठाएं फायदा.

Skoda Car Discounts: अक्टूबर में स्कोडा कंपनी की नई गाड़ी खरीदने पर हजारों के फायदे मिल रहे हैं, इनमें डीलर डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट, लॉयल्टी बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है. हालांकि, Kodiaq इस महीने इन ऑफर्स से बाहर है और गाड़ियों पर मिल रहे ऑफर्स का फायदा आप 31 अक्टूबर 2026 तक उठा सकते हैं.

Skoda Kylaq पर ऑफर

अक्टूबर में स्कोडा की इस गाड़ी पर 90,000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 40,000 रुपए तक का डीलर डिस्काउंट, 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और 20,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी डिस्काउंट शामिल है. इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 1.0 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन है, इसकी कीमत 7.59 लाख (एक्स शोरूम)से 13.09 लाख (एक्स शोरूम)तक है. स्कोडा की इस गाड़ी का मुकाबला मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू, XUV 3XO, टाटा नेक्सन और किआ सोनेट से है.

Skoda Kushaq पर कितने की छूट?

ऑटोकारइंडिया के मुताबिक, इस गाड़ी पर 80,000 रुपए तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं, इसमें 30,000 रुपए तक का डीलर डिस्काउंट, 30000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और 20000 रुपए तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है. इस गाड़ी में 1.5 लीटर या 1.0 लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है. इस गाड़ी की कीमत 10.69 लाख (एक्स शोरूम)से 19.19 लाख (एक्स शोरूम)तक है, इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, टाटा सिएरा, किआ सेल्टोस, रेनो डस्टर और मारुति विक्टोरिस से है.

Skoda Slavia पर भी हजारों का फायदा

इस नई गाड़ी की खरीद पर 30 हजार रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं, इसमें 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है. इस कार की कीमत 10 लाख (एक्स शोरूम)से 18.84 लाख (एक्स शोरूम) तक है. इस गाड़ी की टक्कर होंडा सिटी, हुंडई वर्ना और फॉक्सवैगन वर्टस से होती है.

डिस्क्लेमर: डिस्काउंट हर शहर में अलग-अलग होते हैं और स्टॉक की उपलब्धता पर निर्भर करते हैं. सटीक जानकारी के लिए नजदीकी डीलर से संपर्क करें.

ये भी पढ़ें- Tata Punch EV से MG Windsor EV तक, 15 लाख से सस्ती ये 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां देती हैं 468km तक की रेंज