Apple करेगा बड़ा धमाका, 28 अक्टूबर को Pro and Tell इवेंट में इन प्रोडक्ट्स पर होगी सबकी निगाहें!
लॉस एंजिल्स में अगले हफ्ते Apple Event 2026 होने वाला है, इस इवेंट के दौरान ग्राहकों के लिए क्या कुछ नया लॉन्च होने वाला है. हर कोई इसी बात को जानने के लिए उत्सुक है, इस बार कंपनी अपने पहले टचस्क्रीन वाले मैकबुक प्रो के साथ नए आईपैड मिनी और एम6 पावर्ड मैक को लॉन्च कर सकती है.
Highlights
- 28 अक्टूबर को एपल इवेंट.
- OLED डिस्प्ले वाला नया आईपैड मिनी हो सकता है लॉन्च.
- टचस्क्रीन मैकबुक प्रो लॉन्च की उम्मीद.
Apple Pro and Tell Event Date: पहले सितंबर में आईफोन प्रो सीरीज और पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, फिर होम प्रोडक्ट्स लॉन्च और अब एपल का एक और इवेंट होने वाला है. इस बार एपल क्या लॉन्च करने वाला है, यही सवाल ग्राहकों के ज़ेहन में घूमने लगा है. इस बार इवेंट में क्या-कुछ लॉन्च होगा, इसे जानने से पहले आपको ये बता दें कि एपल का ये अपकमिंग इवेंट 28 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में होगा.
Apple Event 2026 में क्या होगा लॉन्च?
उम्मीद है कि कंपनी इस बार इवेंट के दौरान पहले टचस्क्रीन MacBook Pro, नए M6 पावर्ड Mac और OLED डिस्प्ले वाला रीडिजाइन किया हुआ iPad Mini पेश करेगी. एपल इस महीने अपना दूसरा बड़ा हार्डवेयर इवेंट की तैयारी कर रहा है, 28 अक्टूबर को इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा. इवेंट में कंपनी के Mac और iPad लाइनअप पर फोकस रहने की उम्मीद है.
एपल के वर्ल्डवाइड मार्केटिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Greg Joswiak ने भी सोशल मीडिया पर लॉन्च इवेंट का टीजर जारी किया है. ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, एपल ने कुछ खास मीडिया को प्रोडक्ट लॉन्च एक्सपीरियंस के लिए इनवाइट किया है. हालांकि इवेंट खुद कन्फर्म हो गया है, लेकिन जिन डिवाइस के शोकेस होने की उम्मीद है, वे रिपोर्ट और लीक्स पर आधारित हैं.
OLED डिस्प्ले वाला टचस्क्रीन MacBook Pro
उम्मीद है कि इवेंट के दौरान कंपनी टचस्क्रीन वाला मैकबुक प्रो लॉन्च कर सकती है. नए डिजाइव वाला लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच ऑप्शन में आ सकता है जिनमें मिनी एलईडी पैनल के बजाय OLED डिस्प्ले हो सकती है. नए मॉडल में मौजूदा नॉच की जगह डायनामिक आइलैंड-स्टाइल कटआउट दिया जा सकता है.M5 Pro और M5 Max प्रोसेसर, हल्का चेसिस और macOS में इंटीग्रेटेड टचस्क्रीन सपोर्ट शामिल है.
M6 MacBook Pro और iMac
एम6 चिपसेट वाले नए 14 इंच मैकबुक प्रो और 24 इंच iMac को भी लॉन्च किया जा सकता है. OLED MacBook Pro मॉडल के उलट, इन डिवाइस में मौजूदा डिजाइन बने रहने की उम्मीद है, जिसमें मुख्य सुधार प्रोसेसिंग परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी पर फोकस होगा.iMac का नया कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है.
OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है iPad mini 8
इस कॉम्पैक्ट टैबलेट में ओलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो बेहतर कंट्रास्ट, गहरे ब्लैक और बेहतर व्यूइंग क्वालिटी दे सकती है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस डिवाइस में ए20 प्रोसेसर, लैंडस्केप-ओरिएंटेड फ्रंट कैमरा, रीडिजाइन किए गए स्पीकर और बेहतर वॉटर रेजिस्टेंस हो सकता है.OLED में जाने से नया आईपैड मिनी पिछले मॉडल की तुलना महंगा हो सकता है. अभी एक्सपेक्टेड डिवाइस के फाइनल स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और भारत में अवेलेबिलिटी से जुड़ी जानकारी कंफर्म नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें- 4 कैमरे, 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F70 5G
Latest Stories
4 कैमरे, 5000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग, लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F70 5G
AI का इस्तेमाल कर रहे 55% एसेट मैनेजर्स, फिर भी क्यों रिटर्न में नहीं दिख रहा बड़ा फायदा?
इंटरनेट नहीं, सिर्फ कॉलिंग चाहिए? Airtel के नए प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू कीमत; प्लान में क्या-क्या मिलेगा?
