ये है 12GB रैम, 512GB स्टोरेज और 7000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता फोन, कीमत है 36999 रुपए
512GB Storage Mobile: आज फ्लिपकार्ट सेल 2026 का लास्ट डे है, सेल खत्म होने से पहले 512 जीबी स्टोरेज वाले सबसे सस्ते मोबाइल पर 43 फीसदी की भारी छूट मिल रही है. डिस्काउंट के बाद Motorola Edge 70 Fusion आपको 40 हजार से भी कम कीमत में मिल जाएगा.
Highlights
- फ्लिपकार्ट सेल का आज आखिरी दिन.
- मोटोरोला फोन पर आकर्षक बैंक डिस्काउंट.
- 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी का फायदा
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 का आज आखिरी दिन और अगले कुछ घंटों में सेल खत्म हो जाएगी. अगर आप 512GB स्टोरेज वाला नया फोन खरीदना चाहते हैं लेकिन आपका बजट 40,000 रुपए तक है तो परेशान होने की जरूरत नहीं. हम इस बजट में आपके लिए फ्लिपकार्ट सेल 2026 में से एक ऐसा फोन ढूंढकर लाए हैं जो इस प्राइस रेंज में आपको मिल जाएगा.
इस हैंडसेट का नाम है Motorola Edge 70 Fusion, ये फोन किस कीमत में मिलेगा, इस फोन के साथ कौन-कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं और ये फोन कौन-कौन सी खूबियों से पैक्ड है? आइए आपको इन सभी जरूरी सवालों के जवाब देते हैं.
Motorola Edge 70 Fusion Price in India
इस मोटोरोला स्मार्टफोन का 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट आपको 36999 रुपए में मिल जाएगा. इस कीमत में ये फोन फ्लिपकार्ट सेल में मिल रहा है. अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस/फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड है तो आपको 3750 रुपए की छूट मिलेगी.

वहीं, अगर आपके पास आईसीआईसीआई या एचडीएफसी बैंक का कार्ड है तो आपको 2000 रुपए की बैंक छूट का फायदा मिलेगा. मुकाबले की बात करें तो इस रेंज में मोटोराला का ये फोन OPPO K14 Plus 5G, Samsung Galaxy S24 FE 5G और vivo Y51 Pro 5G जैसे स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है.
Motorola Edge 70 Fusion Specifications
इस हैंडसेट में 7000 एमएएच की सिलिकॉन कार्बन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, कंपनी का दावा है कि फोन 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है. ये फोन 68 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है, केवल इतना ही नहीं कंपनी का तो ये भी कहना है कि केवल 10 मिनट चार्ज पर ये फोन 12 घंटे तक का बैकअप देता है. इसके अलावा इसमें दुनिया का पहला 50 मेगापिक्सल सोनी LYT 710 कैमरा सेंसर दिया गया है, साथ में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और मैक्रो विजन कैमरा सेंसर है. इसके अलावा 3 इन 1 एंबियंट कैमरा सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर भी है.
5200 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाले इस फोन में 6.8 इंच 1.5K रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलेगी. ये फोन स्मार्ट वाटर टच 3.0 और एचडीआर10 प्लस सपोर्ट करता है.स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मोटोरोला ब्रैंड के इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर दिया गया है. फोन को कूल रखने के लिए वैपर कूलिंग चैंबर दिया गया है. मोटो एआई फीचर्स से पैक्ड इस फोन में मिलिट्री ग्रेड मजबूती मिलती है और ये फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई से लैस है.
ये भी पढ़ें- Deepseek का ये AI मॉडल हुआ पहले से ज्यादा तेज, OpenAI-Anthropic की बढ़ी मुश्किल!
Latest Stories
सर्दियों में बंद AC से भी होगा फायदा, ऐसे बनाएं एयर प्यूरीफायर; ₹100 से 120 के खर्च में साफ करें घर की हवा
Deepseek का ये AI मॉडल हुआ पहले से ज्यादा तेज, OpenAI-Anthropic की बढ़ी मुश्किल!
iPhone Duo पर ‘टूट पड़े ग्राहक’, जनवरी 2027 तक पहुंच गई डिलीवरी की तारीख
