हमले के वक्त किस गाड़ी में थे Tiger Shroff? हमलावरों के निशाने पर आई इस कार में हैं ये दमदार फीचर्स
Tiger Shroff पर जिस वक्त हमला हुआ उस वक्त वो किस गाड़ी में थे, अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किस कंपनी की गाड़ी में थे टाइगर और इस कार में कौन-कौन सी खूबियां मिलती हैं.
Highlights
- टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग.
- गोलीबारी में अभिनेता सुरक्षित बचे.
- बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज कार में थे टाइगर श्रॉफ.
Tiger Shroff पर हुई शूटिंग की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है, मुंबई के जुहू में तीन अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलियां चलाई लेकिन राहत की बात यह है कि इस घटना में टाइगर सुरक्षित बच गए. टाइगर श्रॉफ पर हुई इस
गोलीबारी की घटना के बाद अब इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि घटना के वक्त आखिर टाइगर किस गाड़ी में थे? चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी थी ये गाड़ी और इस गाड़ी में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं?
Tiger Shroff Car Attack
2023 में टाइगर श्रॉफ ने BMW 3 Series Gran Limousine का 330Li वेरिएंट खरीदा था, ये गाड़ी बुलेटप्रूफ नहीं है जिस वजह से इस घटना में टाइगर श्रॉफ को भी गोली चलने की वजह से चोट आई है.ये लग्जरी सेडान बीएमडब्ल्यू की 3 सीरीज का लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल है. इस गाड़ी में पीछे बैठने वालों के आराम का खास ध्यान रखा गया है, BMW की ये गाड़ी दमदार इंजन, शानदार डिजाइन और आरामदायक केबिन के लिए जानी जाती है.
बीएमडब्ल्यू इंडिया की ऑफिशियल साइट पर इस गाड़ी के बारे में दी गई जानकारी के मुताबिक, इस कार में सेफ्टी के लिए ड्राइविंग असिस्टेंट में लेन डिपार्चर वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और रियर कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स हैं, जो सड़क पर सुरक्षित रखने में मदद करते हैं. बेस्ट-इन-क्लास ADAS के साथ हर ड्राइव पर बेहतर सुरक्षा भी मिलती है.
गाड़ी का डिजाइन
इसका लॉन्ग व्हीलबेस इस सेडान को आकर्षक लुक देता है. इसमें बेस्ट इन क्लास अडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स के साथ कॉर्निंग लाइट्स मिलती है, ये लाइट्स रात में मोड़ पर रोशनी को बेहतर बनाने में मदद करती हैं. गाड़ी में पीछे की तरफ एल शेप की रियर लाइट्स मिलती है जो फुल एलईडी टेक्नोलॉजी वाली हैं और थ्री-डाइमेंशनल दिखती हैं.
इंटीरियर में प्रीमियम एक्सपीरियंस
बीएमडब्ल्यू की इस लग्जरी सेडान का केबिन काफी आरामदायक है, लंबे व्हीलबेस के चलते पीछे बैठने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. हेड कुशन के साथ इसमें फर्स्ट-क्लास रियर सीट कम्फर्ट मिलता है. इंटीरियर की बात करें तो इसमें हाई क्वालिटी मटीरियल का इस्तेमाल हुआ है, गाड़ी में M स्पोर्ट लेदर स्टीयरिंग व्हील जैसी डायनामिक हाइलाइट्स हैं. Harman Kardon सराउंड साउंड सिस्टम में 464W का डिजिटल एम्पलीफायर, 9 चैनल और 16 स्पीकर हैं जो शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं.
इंजन डिटेल
इस गाड़ी में नेक्स्ट जेनरेशन BMW ट्विनपावर टर्बो 2.0 लीटर 4 सिलेंडर इंजन दिया गया है जो तेज पावर डिलीवरी के साथ-साथ कम इंजन स्पीड पर भी बेहतरीन रिस्पॉन्स देता है. वेरिएबल टर्बाइन ज्योमेट्री वाली टर्बोचार्जर टेक्नोलॉजी और
कॉमन रेल डायरेक्ट इंजेक्शन यह पक्का करते हैं कि ये इंजन बहुत ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है और कम एमिशन होता है.
BMW 3 Series Gran Limousine Price
बीएमडब्ल्यू की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत 62 लाख 70 हजार रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है.
ये भी पढ़ें- Tata Punch EV से MG Windsor EV तक, 15 लाख से सस्ती ये 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां देती हैं 468km तक की रेंज
Latest Stories
Tata Punch EV से MG Windsor EV तक, 15 लाख से सस्ती ये 3 इलेक्ट्रिक गाड़ियां देती हैं 468km तक की रेंज
Delhi Lok Adalat: 25 अक्टूबर को लगेगी लोक अदालत, ऐसे निपटाएं ट्रैफिक चालान
1 लीटर में 29km का माइलेज! लॉन्च हुई Renault Duster Strong Hybrid, यहां है सभी वेरिएंट्स की कीमत
